महिला हेडमास्टर की कमर में सरेबाजार डाला हाथ... FIR के बाद टीचर फरार

Marut raj | Feb 10, 2025, 19:31 IST
Share
Rajnandgaon government female headmaster molestation the sootr
symbolic internet image.

Rajnandgaon government female headmaster molestation : महिला हेडमास्टर का कहना है कि आरोपी टीचर की नीयत ठीक नहीं रही है। विदाई कार्यक्रम के दिन भी उसने बुरी तरह टच किया था। इसकी शिकायत उन्होंने प्रिंसिपल मैडम और उच्च अधिकारियों से भी की थी।

Rajnandgaon government female headmaster molesting teacher absconding : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सरकारी स्कूल में पदस्थ महिला हेडमास्टर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक विष्णु शर्मा भी उसी गांव में मिडिल स्कूल में पढ़ाता है। महिला का कहना है कि टीचर कई दिनों से परेशान कर रहा था। एक बार तो उसने कमर पर हाथ भी रखा था।

ये खबर भी पढ़ें... महिला अफसर ने कलेक्टर से कहा-अपमानित और प्रताड़ित महसूस कर रही हूं

महिला हेडमास्टर ने बदनाम करने की धमकी मिलने की भी बात कही है। परेशान होकर महिला ने तुमड़ीबोड़ थाने में 30 जनवरी को FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी शिक्षक फरार है। वहीं शिक्षा विभाग ने शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग कलेक्टर ऋचा चौधरी जा रहीं केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर

महिला हेडमास्टर बोलीं- टीचर की नीयत शुरू से ठीक नहीं

महिला हेडमास्टर का कहना है कि 3 साल पहले उनकी हेडमास्टर के पद पर पोस्टिंग हुई थी। इसके बाद से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। शुरू से ही आरोपी टीचर की नीयत मुझ पर ठीक नहीं रही है। उन्होंने कहा कि विदाई कार्यक्रम के दिन भी मेरे हाथ को उसने बुरी तरह टच किया था। इसकी शिकायत उन्होंने प्रिंसिपल मैडम और उच्च अधिकारियों से भी की, लेकिन शिकायत को नजरअंदाज किया गया।

इसके बाद 25 सितंबर 2025 को किसी कार्यक्रम के लिए टीचर चंदा मांगने आए थे। इस दौरान उन्होंने मेरे हाथ पकड़ा और कमर पर भी हाथ रखा। विरोध करने पर बदनाम करने और जॉब छुड़वा देने की धमकी दी। उसके बाद से वे मेरे पीछा करने लगे।

ये खबर भी पढ़ें... ATS ने तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार, इराक जाने रायपुर बनाया ट्रांजिट सेंटर

बाजार में रास्ता रोककर की छेड़खानी

महिला हेडमास्टर ने बताया कि, 22 जनवरी की शाम जब वह डोंगरगांव के बाजार गई थी, तब भी आरोपी उसका रास्ता रोककर उनके साथ छेड़खानी करने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने डोंगरगांव थाने में की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

इसके बाद उन्होंने तुमड़ीबोड़ थाने में मामले की शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी छत्तीसगढ़ शिक्षक संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष और सहायक शिक्षक संघ का जिला अध्यक्ष भी है।

ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी उम्मीदवार को पैसे बांटते पकड़ा तो नोट के लिफाफे नाली में फेंके

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • राजनांदगांव न्यूज
  • rajnandgaon crime news
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा