पटवारी से राजस्व निरीक्षक परीक्षा का पेपर लीक, EOW और ACB ने दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

VINAY VERMA | Published:
Share
paper-leak
Photograph: (THESOOTR)

छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक प्रमोशन परीक्षा के पेपर लीक मामले में EOW और ACB ने दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। जांच में डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जो आरोपियों के दोष को साबित करते हैं।

छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक प्रमोशन भर्ती घोटाले के मामले में EOW एवं ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान ठोस प्रमाण मिलने पर ब्यूरो ने दो सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

सहायक सांख्यिकी अधिकारी है पद

गिरफ्तार आरोपियों में वीरेन्द्र जाटव, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर हेमंत कौशिक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय क्षेत्रीय उप आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि इन दोनों अधिकारियों ने अपने निजी लाभ और वरिष्ठ अधिकारियों को अनुचित फायदा पहुंचाने की मंशा से परीक्षार्थियों से भारी रकम वसूल की। आरोप है कि उन्होंने पटवारी से राजस्व निरीक्षक प्रमोशन परीक्षा के लिए पेपर लीक किए और परीक्षा पूर्व अभ्यर्थियों को प्रश्नों की तैयारी भी करवाकर उन्हें अनुचित लाभ दिलाया।

ये खबरें भी पढ़ें...

प्रदेश की 70 हजार मितानिन फिर NGO के भरोसे, स्वास्थ्य मंत्री के नई व्यवस्था का दावा फेल

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने भूटान में लहराया भारत का परचम, इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

डिजीटल साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई

एसीबी और ईओडब्ल्यू टीम को इस मामले में महत्वपूर्ण डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य मिले हैं, जिनसे आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होती है। आरोपियों द्वारा पैसों के लेन-देन, प्रश्नपत्र तक पहुंच और अभ्यर्थियों से संपर्क के प्रमाण जांच एजेंसी के कब्जे में हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि यह संगठित स्तर पर चल रहा भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है, जिसमें और भी नाम सामने आ सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी लागू करने की मांग, अधिकारी-कर्मचारियो की 22 दिसंबर से कलम बंद हड़ताल की चेतावनी

रायपुर में कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा की तलाश तेज, सहयोगी इंदरपाल पुलिस के कब्जे में, पीड़ितों ने दिया धरना

मोबाइल डेटा खंगाल रही पुलिस

मामले में कई अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। म् अभी भी मामले से जुड़े दस्तावेजों, मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और व्हाट्सऐप चैट की बारीकी से जांच कर रही है। यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई संभव है।



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • EOW
  • पटवारी परीक्षा
  • acb
  • पेपर लीक
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?