रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड

Harrison Masih | Aug 06, 2026, 13:38 IST
Share
रामगोपाल अग्रवाल की जमानत खारिज
रामगोपाल अग्रवाल की जमानत खारिज

कोयला और शराब घोटाले में गिरफ्तार रामगोपाल अग्रवाल को अदालत से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायिक रिमांड बढ़ा दी है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज की।
  • कोयला घोटाले में 14 अगस्त और शराब घोटाले में 19 अगस्त तक न्यायिक रिमांड बढ़ी।
  • EOW ने जांच जारी होने और नए साक्ष्यों का हवाला देकर रिमांड बढ़ाने की मांग की।
  • बचाव पक्ष ने साजिश के तहत फंसाने और जांच में सहयोग करने का दावा किया।
  • कोर्ट ने जांच जारी होने का हवाला देते हुए फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया।
विशेष न्यायालय ने दोनों मामलों में उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाने के साथ ही जमानत आवेदन भी खारिज कर दिया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद दिया है। कोर्ट ने माना कि मामले की जांच अभी जारी है।

इस फैसले के बाद रामगोपाल अग्रवाल को फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।

EOW ने मांगी रिमांड बढ़ाने की अनुमति

आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा यानी EOW (Economic Offences Wing) ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश के समक्ष दोनों मामलों में अपना पक्ष रखा। एजेंसी के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है और इस दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्यों की पुष्टि की जानी है।

इसी आधार पर EOW ने अदालत से आरोपी की न्यायिक रिमांड बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकि जांच प्रभावित न हो। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद दोनों मामलों में रिमांड बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया।

साजिश के तहत फंसाया गया

रामगोपाल अग्रवाल की तरफ से अधिवक्ता फैसल रिजवी ने जमानत याचिका पर बहस करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल को साजिश के तहत फंसाया गया है।

उन्होंने अदालत को बताया कि कोयला और शराब घोटाले की जांच पिछले दो साल से चल रही है। इस दौरान उनके मुवक्किल ने जांच एजेंसी के नोटिसों का जवाब दिया और पूछताछ में भी सहयोग किया।

स्वास्थ्य कारणों की भी दी गई जानकारी

बचाव पक्ष के मुताबिक स्वास्थ्य संबंधी कारणों से जब रामगोपाल अग्रवाल उपस्थित नहीं हो सके, तब भी इसकी जानकारी जांच एजेंसी को दी गई थी। बाद में EOW के नोटिस पर वे खुद कार्यालय पहुंचकर सरेंडर हुए थे।

अधिवक्ता के मुताबिक इस आधार पर उन्हें फरार या जांच में सहयोग न करने वाला व्यक्ति नहीं माना जा सकता।

चालान पहले ही पेश

बचाव पक्ष ने अदालत में यह भी दलील दी कि इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों के बयानों के आधार पर ही रामगोपाल अग्रवाल (ramgopal agrawal) को आरोपी बनाया गया है। उनके मुताबिक दोनों मामलों में उनकी अनुपस्थिति में पहले ही चालान पेश किया जा चुका है।

अधिवक्ता ने दावा किया कि उनके मुवक्किल की इन मामलों में कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है और उन्हें अनावश्यक रूप से आरोपी बनाया गया है।

EOW का दावा, डायरी और बयानों से मिले अहम इनपुट

वहीं EOW ने बचाव पक्ष की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि जांच के दौरान कई अहम इनपुट मिले हैं। एजेंसी के मुताबिक इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए सूर्यकांत तिवारी के घर से बरामद डायरी में कथित रूप से कांग्रेस भवन में रकम पहुंचाने का उल्लेख मिला है।

EOW ने यह भी कहा कि घोटाले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों ने पूछताछ के दौरान रामगोपाल अग्रवाल की कथित संलिप्तता को लेकर जानकारी दी है। एजेंसी के मुताबिक इन्हीं तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ने माना कि मामले की जांच अभी जारी है। इसके बाद अदालत ने रामगोपाल की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोयला और शराब घोटाले में उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाने का आदेश दिया।

इस फैसले के बाद फिलहाल कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल को न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा। दोनों मामलों में EOW की जांच आगे भी जारी रहेगी।

FAQ

  1. रामगोपाल अग्रवाल किस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं?
    रामगोपाल अग्रवाल को कथित कोयला और शराब घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) कर रही है।
  2. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला क्या है?
    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है, जिसकी जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और अन्य जांच एजेंसियां कर रही हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि शराब कारोबार में अवैध वसूली और वित्तीय अनियमितताएं हुईं। वहीं, आरोपियों ने इन आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

कोयला-शराब घोटाला : 5 दिन बढ़ी रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड

पूजा-पाठ की आड़ में काटी 3 साल की फरारी, अब हुआ रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला, रानू साहू की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में मास्टर माइंड ट्रिपल A की आज यूपी के मेरठ कोर्ट में पेशी

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
  • EOW
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • रामगोपाल अग्रवाल
  • ramgopal agrawal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर