दरिंदगी से रवीना टंडन की बेटी आक्रोश में... CG का डरावना वीडियो किया शेयर

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Raveena Tandons daughter angry brutality shares CG scary video the sootr
Raveena Tandons daughter angry brutality shares CG scary video the sootr

एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री राशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर छ्त्तीसगढ़ में हुए भालू के साथ क्रूरता का वीडियो शेयर किया है।

छ्त्तीसगढ़ में बस्तर के सुकमा जिले में भालू के साथ हुई क्रूरता देख बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी आक्रोश है। एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री राशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भालू के साथ क्रूरता का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि इस दुनिया में यह क्या हो रहा है? यह क्रूरता देख मेरा भी दिल टूट गया है। लोग इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं? कुछ लोग भालू की पिटाई कर रहे हैं, वो तड़प रहा है, दर्द से रो रहा है और ये लोग मजा ले रहे हैं। ये बहुत घिनौना कृत्य है।

ये खबर भी पढ़िए....दुर्ग रेप केस DNA रिपोर्ट... चाचा का सैंपल मैच, कार्डियक अरेस्ट से मौत

राशा ने इंस्टाग्राम में शेयर किया वीडियो

दरअसल, राशा ने हाल ही में अजय देवगन स्टार फिल्म आजाद में काम किया है। यह उनके करियर की पहली फिल्म है। हालांकि मां रवीना टंडन 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं। मां और अपने लुक की वजह से राशा हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं। उनके इन्स्टाग्राम पर भी 3 मिलियन से ज्यादा फ़ॉलोवर्स हैं। राशा ने अपने इसी अकाउंट पर भालू के साथ क्रूरता का वीडियो शेयर किया है।

तड़पा-तड़पा कर मार दिया

बता दें कि कुछ ग्रामीणों ने भालू को बांधा, मुंह और पंजा तोड़ा, सिर पर वार किया। इसके बाद तड़पा-तड़पा कर उसे मार दिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक ग्रामीण भालू के कान को पकड़कर खींच रहा। दूसरा ग्रामीण उसके सिर में हाथ से जोर-जोर से मारा। इससे पहले भालू की इतनी पिटाई की गई कि उसका मुंह तोड़ दिया गया। भालू के मुंह से खून निकल रहा था। साथ ही जो युवक पहले उसके सिर पर मारा वही युवक उसके पंजे को भी तोड़ दिया। भालू पर जबरदस्त तरीके से क्रूरता की गई।

ये खबर भी पढ़िए....राजधानी के मेन मार्केट में करोड़ों की प्रॉपर्टी पर Waqf Board का दावा

FAQ

  1. भालू के साथ किस प्रकार की क्रूरता की गई?
    कुछ ग्रामीणों ने भालू को बुरी तरह से पीटा, उसके मुंह और पंजे तोड़ दिए, सिर पर वार किया और तड़पा-तड़पा कर उसे मार डाला। वीडियो में दिख रहा है कि एक ग्रामीण उसके कान खींच रहा है और दूसरा सिर पर जोर-जोर से मार रहा है।
  2. बॉलीवुड से इस घटना पर किसने प्रतिक्रिया दी है और क्या कहा?
    बॉलीवुड अभिनेत्री राशा टंडन, जो रवीना टंडन की बेटी हैं, ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा कि इस क्रूरता को देखकर उनका दिल टूट गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि लोग इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं।
  3. राशा का बॉलीवुड करियर किस फिल्म से शुरू हुआ है और सोशल मीडिया पर उनकी क्या उपस्थिति है?
    राशा ने अजय देवगन स्टारर फिल्म "आज़ाद" से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया है। उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
ये खबर भी पढ़िए....

राजधानी में 3 साल की बच्ची से रेप... पड़ोसी के घर रोते मिली मासूम

राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा

raveena tondon | Bollywood | बॉलीवुड अपडेट | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • Bollywood
  • बॉलीवुड
  • बॉलीवुड अपडेट
  • रवीना टंडन
  • raveena tondon
  • एक्ट्रेस रवीना टंडन
  • cg news update
  • cg news today
न परीक्षा हुई, न परीक्षार्थी; रोडवेज में फर्जी एडमिट कार्ड से मुफ्त यात्रा का आरोप, 77 करोड़ के टिकटों पर सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

न परीक्षा हुई, न परीक्षार्थी; रोडवेज में फर्जी एडमिट कार्ड से मुफ्त यात्रा का आरोप, 77 करोड़ के टिकटों पर सवाल
जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर JDA का बुलडोजर एक्शन, 80 से ज्यादा मकान-दुकानों पर कार्रवाई

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर JDA का बुलडोजर एक्शन, 80 से ज्यादा मकान-दुकानों पर कार्रवाई
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: MP में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त खत्म, दो से ज्यादा बच्चे वालों को भी मिलेगी नौकरी

By Aman Vaishnav

द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: MP में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त खत्म, दो से ज्यादा बच्चे वालों को भी मिलेगी नौकरी
पुलिस का एक्शन प्लान शोएब ढेबर तक पहुंचा रहा था इंस्पेक्टर विनीत दुबे, कमिश्नर की रिपोर्ट पर आईजी ने किया सस्पेंड

By VINAY VERMA

पुलिस का एक्शन प्लान शोएब ढेबर तक पहुंचा रहा था इंस्पेक्टर विनीत दुबे, कमिश्नर की रिपोर्ट पर आईजी ने किया सस्पेंड
राजस्थान में जिला प्रमुख-प्रधान की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ तेज, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में जिला प्रमुख-प्रधान की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ तेज, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों को झटका: 5 विधायकों के रिश्तेदार हारे, सांसद और पूर्व मंत्रियों के परिवार भी नहीं बचा सके सीट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों को झटका: 5 विधायकों के रिश्तेदार हारे, सांसद और पूर्व मंत्रियों के परिवार भी नहीं बचा सके सीट
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में AAG, डिप्टी AG, सरकारी अधिवक्ता नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, विधि विभाग ने बुलाए आवेदन

By Sanjay Gupta

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में AAG, डिप्टी AG, सरकारी अधिवक्ता नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, विधि विभाग ने बुलाए आवेदन