रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में 150 MBBS सीटों की मान्यता रद्द, NMC ने घोषित किया जीरो ईयर
Harrison Masih | Jul 16, 2025, 14:31 IST
Rawatpura Medical College 150 MBBS seats cancelled NMC declared zero year the sootr
CBI छापे के बाद NMC ने रावतपुरा मेडिकल कॉलेज को जीरो ईयर घोषित किया है। MBBS की 150 सीटें घटने से छत्तीसगढ़ में अब 1980 सीटों पर ही दाखिला होगा।
Rawatpura Medical College: छत्तीसगढ़ में मेडिकल के क्षेत्र में एक बड़ा झटका सामने आया है। राज्य की MBBS की कुल सीटों में से 150 सीटें घट गई हैं, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने नवा रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार निजी मेडिकल कॉलेज की 150 MBBS सीटों की मान्यता रद्द कर दी है। कॉलेज को 'जीरो ईयर' घोषित कर दिया गया है, जिसके बाद राज्य में अब नए शैक्षणिक सत्र में कुल सीटें 2130 से घटकर 1980 रह गई हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में नए सत्र में एडमिशन पर रोक, FIR दर्ज
30 जून को एनएमसी की एक टीम रावतपुरा कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची थी। निरीक्षण का उद्देश्य कॉलेज की सीटें 150 से बढ़ाकर 250 करने की संभावनाओं का मूल्यांकन करना था।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के मंत्रियों से नाराज दिल्ली दरबार, रावतपुरा के नाम पर नेता-अफसरों को आया बुखार
इसी दौरान, कॉलेज प्रबंधन द्वारा एनएमसी के एसेसरों (निरीक्षक अधिकारियों) को रिश्वत देने की कोशिश की गई, जिसकी सूचना केंद्रीय एजेंसियों तक पहुंची।
सीबीआई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉलेज में छापा मारा, और मौके से ही 3 एनएमसी एसेसर, कॉलेज के डायरेक्टर समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
इसके अगले ही दिन सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के रावतपुरा कॉलेज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कुछ अधिकारियों, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत देशभर के अन्य मेडिकल कॉलेजों से जुड़े 35 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की।
छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 6 निजी मेडिकल कॉलेजों को भी जीरो ईयर घोषित किया गया है। इसके साथ ही एनएमसी के 4 निरीक्षण अधिकारियों (एसेसर) को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... रावतपुरा से इंडेक्स तक के करोड़ों के घूसकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई, रविशंकर महाराज, डीपी सिंह और भदौरिया कसा शिकंजा
कट ऑफ स्कोर बढ़ेगा:
सीटें घटने से मेडिकल काउंसलिंग के दौरान प्रतिस्पर्धा और अधिक तीव्र होगी, जिससे कट-ऑफ स्कोर में बढ़ोतरी हो सकती है।
प्रदेश के छात्रों पर असर:
जिन छात्रों ने छत्तीसगढ़ में MBBS करने का सपना देखा था, उन्हें अब सीमित विकल्पों के साथ बाहर के राज्यों का रुख करना पड़ सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... डीपी सिंह के DAVV कुलपति रहते हुए रावतपुरा सरकार पहुंचे थे उनके आवास, सुरेश भदौरिया के भी करीबी
छत्तीसगढ़ के 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नए सत्र के लिए मान्यता मिल गई है। जबकि 4 निजी कॉलेजों के लिए अभी एनएमसी से कोई स्पष्ट पत्र नहीं आया है।
हालांकि, इन कॉलेजों ने सीटें बढ़ाकर 250 करने के लिए आवेदन दिया है।
संभावना जताई जा रही है कि 1-2 कॉलेजों की सीटों में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन रावतपुरा कॉलेज इस दौड़ से बाहर हो चुका है।
छत्तीसगढ़ में MBBS की 150 सीटों की कटौती सिर्फ एक कॉलेज में हुई अनियमितता का परिणाम है, लेकिन इसका असर हजारों मेडिकल उम्मीदवारों पर पड़ेगा। यह घटना मेडिकल शिक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही की सख्त जरूरत को भी उजागर करती है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में नए सत्र में एडमिशन पर रोक, FIR दर्ज
क्या है 'जीरो ईयर' का मतलब?
जीरो ईयर' का मतलब है कि उस मेडिकल कॉलेज में इस साल किसी भी नए छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि, पिछले वर्ष जिन छात्रों ने दाखिला लिया था, उनकी पढ़ाई सामान्य रूप से जारी रहेगी। यह फैसला सीबीआई जांच और कॉलेज प्रबंधन की गंभीर अनियमितताओं के चलते लिया गया है।
कैसे हुआ मामला उजागर?
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के मंत्रियों से नाराज दिल्ली दरबार, रावतपुरा के नाम पर नेता-अफसरों को आया बुखार
इसी दौरान, कॉलेज प्रबंधन द्वारा एनएमसी के एसेसरों (निरीक्षक अधिकारियों) को रिश्वत देने की कोशिश की गई, जिसकी सूचना केंद्रीय एजेंसियों तक पहुंची।
सीबीआई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉलेज में छापा मारा, और मौके से ही 3 एनएमसी एसेसर, कॉलेज के डायरेक्टर समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
इसके अगले ही दिन सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के रावतपुरा कॉलेज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कुछ अधिकारियों, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत देशभर के अन्य मेडिकल कॉलेजों से जुड़े 35 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की।
और किन राज्यों के कॉलेजों पर गिरी गाज?
ये खबर भी पढ़ें... रावतपुरा से इंडेक्स तक के करोड़ों के घूसकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई, रविशंकर महाराज, डीपी सिंह और भदौरिया कसा शिकंजा
क्या होगा असर?
सीटें घटने से मेडिकल काउंसलिंग के दौरान प्रतिस्पर्धा और अधिक तीव्र होगी, जिससे कट-ऑफ स्कोर में बढ़ोतरी हो सकती है।
प्रदेश के छात्रों पर असर:
जिन छात्रों ने छत्तीसगढ़ में MBBS करने का सपना देखा था, उन्हें अब सीमित विकल्पों के साथ बाहर के राज्यों का रुख करना पड़ सकता है।
छत्तीसगढ़ MBBS सीट कटौती – 5 प्रमुख बिंदु:
|
ये खबर भी पढ़ें... डीपी सिंह के DAVV कुलपति रहते हुए रावतपुरा सरकार पहुंचे थे उनके आवास, सुरेश भदौरिया के भी करीबी
क्या हो रही है कोई राहत की पहल?
हालांकि, इन कॉलेजों ने सीटें बढ़ाकर 250 करने के लिए आवेदन दिया है।
संभावना जताई जा रही है कि 1-2 कॉलेजों की सीटों में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन रावतपुरा कॉलेज इस दौड़ से बाहर हो चुका है।
छत्तीसगढ़ में MBBS की 150 सीटों की कटौती सिर्फ एक कॉलेज में हुई अनियमितता का परिणाम है, लेकिन इसका असर हजारों मेडिकल उम्मीदवारों पर पड़ेगा। यह घटना मेडिकल शिक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही की सख्त जरूरत को भी उजागर करती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA