जशपुर में थाने में हंगामा, पुलिसकर्मी को पालतू कुत्ते से कटवाया

Krishna Kumar Sikander | Jun 18, 2025, 12:38 IST
Share
Ruckus in Jashpur police station the sootr
Ruckus in Jashpur police station the sootr

छत्तीसगढ़ के जशपुर के बगीचा थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिकायत दर्ज कराने आए व्यक्ति पर न सिर्फ हमला हुआ, बल्कि बचाव में उतरे पुलिसकर्मियों को भी पालतू कुत्ते से कटवा दिया गया।

छत्तीसगढ़ के जशपुर के बगीचा थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिकायत दर्ज कराने आए व्यक्ति पर न सिर्फ हमला हुआ, बल्कि बचाव में उतरे पुलिसकर्मियों को भी पालतू कुत्ते से कटवा दिया गया। यह सनसनीखेज घटना बीती रात की है, जब थाने में मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचे दीपक जयसवाल पर कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। आरोपी चंद साल पहले ही झारखंड से आकर यहां बसा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का बांग्लादेश से कनेक्शन है।

ये खबर भी पढ़ें... पड़ोसन के कुत्ते ने कांस्टेबल के बेटे को काटा... मां ने बचाई जान, FIR

आरोपी के इशारे पर आरक्षक को कुत्ते ने काटा

बात यहीं नहीं रुकी! दीपक के साथ आए उनके भाई और अन्य लोगों पर भी हमलावरों ने मुक्कों की बरसात कर दी। थाने में तैनात आरक्षक धनेश्वर राम ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो मामला और बिगड़ गया। हमलावरों सागिर हुसैन, साबिर हुसैन, जाकिर हुसैन और उनके परिवार की तीन महिलाओं ने न सिर्फ पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि अपने पालतू कुत्ते को इशारा कर आरक्षक धनेश्वर को कटवा दिया। कुत्ते ने धनेश्वर के पैर पर ऐसा हमला किया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें... दमोह में अब अस्पताल के अंदर कुत्तों के हमले से डॉक्टर भी सुरक्षित नहीं, जिला अस्पताल के अंदर डॉ को कुत्ते ने काटा

हंगामा बढ़ता देख हमलावर मौके से फरार

ये खबर भी पढ़ें... फूड डिलीवरी बॉय पर कुत्ते का हमला

प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह और ASI राजकुमार पैकरा ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों का गुस्सा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा था। हंगामा बढ़ता देख हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत विशेष टीम गठित की। रातों-रात छापेमारी कर पांचों आरोपियों को धर दबोचा और जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में कुत्ता खरीदने के लिए बेटे ने की मां की हत्या की, पत्नी पर भी किया हमला

घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी

जशपुर SSP शशिमोहन सिंह ने बताया कि इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां लोग हैरान हैं कि थाने में ही कुत्ते से हमला करवाने की हिम्मत कैसे हुई!

जशपुर थाना | जशपुर में थाने में हंगामा | जशपुर में थाने में पुलिसकर्मी को पालतू कुत्ते से कटवाया | jashpur police station | Ruckus in Jashpur police station | policeman bitten by pet dog

Tags:
  • jashpur police station
  • जशपुर थाना
  • जशपुर में थाने में पुलिसकर्मी को पालतू कुत्ते से कटवाया
  • जशपुर में थाने में हंगामा
  • Ruckus in Jashpur police station
  • policeman bitten by pet dog
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग