8 जनवरी को रायपुर आएंगे सचिन पायलट, मनरेगा पर रहेगा फोकस
Harrison Masih | Published:
sachin pilotraipur visit
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 8 जनवरी को रायपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मनरेगा आंदोलन की समीक्षा करेंगे और नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। दौरे को कांग्रेस की आगामी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Raipur. कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 8 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान वे प्रदेशभर में मनरेगा को लेकर चल रहे कांग्रेस के आंदोलन की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही हाल ही में नियुक्त किए गए नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से भी मुलाकात करेंगे।
बताया जा रहा है कि, सचिन पायलट इस दौरे के दौरान केवल आंदोलन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों पर भी गहन चर्चा करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की भूमिका, जिम्मेदारियां और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर अहम बैठकें होने की संभावना है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिलाध्यक्षों को जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने, बूथ मैनेजमेंट, जनआंदोलन और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
Sachin Pilot Chhattisgarh Visit: कांग्रेस के कुनबे में कलह को दूर करने छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे सचिन पायलट
आज जगदलपुर में अहम बैठक लेंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट; SIR अभियान की करेंगे समीक्षा
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग और कैडर निर्माण को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जा सकती है। पार्टी स्तर पर पहले ही यह संकेत मिल चुके हैं कि जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी राहुल गांधी स्वयं संभाल सकते हैं। ऐसे में पायलट के दौरे को संगठन के पुनर्गठन से जोड़कर देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा में कथित अनियमितताओं और मजदूरों के भुगतान से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ रखा है। ऐसे समय में प्रदेश प्रभारी का दौरा पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना है कि पायलट आंदोलन की जमीनी हकीकत, जनसमर्थन और आगे की रणनीति पर फीडबैक लेंगे।
इससे पहले, सचिन पायलट 26 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए थे। उस दौरान उन्होंने प्रदेशभर में चल रहे SIR अभियान की समीक्षा की थी और संविधान बचाओ दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।
26 नवंबर को रायपुर पहुंचने के बाद पायलट सीधे धमतरी रवाना हुए थे, जहां उन्होंने संविधान बचाओ दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने SIR अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की थी।
ये खबरें भी पढ़ें...
SIR की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बनाई नई समिति, मोहन मरकाम बने संयोजक
सचिन पायलट की रैली में पैसे देकर भीड़ बुलाने का आरोप!,छत्तीसगढ़ भाजपा ने पोस्ट किया वीडियो
धमतरी के कार्यक्रमों के बाद सचिन पायलट कांकेर पहुंचे थे, जहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की गई थी। कांकेर से वे देर शाम जगदलपुर पहुंचे थे।
अगले दिन यानी 27 नवंबर को उन्होंने जगदलपुर में SIR अभियान की विस्तृत समीक्षा की और मीडिया से बातचीत भी की थी। इसके बाद वे शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने, आंदोलन को धार देने और आगामी चुनावों की तैयारी के लिहाज से सचिन पायलट का 8 जनवरी का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पार्टी की आगे की रणनीति और संगठनात्मक दिशा स्पष्ट हो सकती है।
संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा खास जोर
पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिलाध्यक्षों को जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने, बूथ मैनेजमेंट, जनआंदोलन और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
Sachin Pilot Chhattisgarh Visit: कांग्रेस के कुनबे में कलह को दूर करने छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे सचिन पायलट
आज जगदलपुर में अहम बैठक लेंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट; SIR अभियान की करेंगे समीक्षा
जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग की रूपरेखा पर चर्चा
मनरेगा आंदोलन के बीच दौरा अहम
26 नवंबर को हुआ था पिछला दौरा
26 नवंबर को रायपुर पहुंचने के बाद पायलट सीधे धमतरी रवाना हुए थे, जहां उन्होंने संविधान बचाओ दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने SIR अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की थी।
ये खबरें भी पढ़ें...
SIR की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बनाई नई समिति, मोहन मरकाम बने संयोजक
सचिन पायलट की रैली में पैसे देकर भीड़ बुलाने का आरोप!,छत्तीसगढ़ भाजपा ने पोस्ट किया वीडियो
कांकेर और जगदलपुर में हुई थी समीक्षा बैठक
अगले दिन यानी 27 नवंबर को उन्होंने जगदलपुर में SIR अभियान की विस्तृत समीक्षा की और मीडिया से बातचीत भी की थी। इसके बाद वे शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
कांग्रेस की रणनीति के लिहाज से अहम दौरा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari