सक्ती आरकेएम पावर प्लांट हादसा: 12 साल से लिफ्ट मेंटेनेंस नहीं,4 मजदूरों की मौत,7 के खिलाफ FIR
Harrison Masih | Oct 09, 2025, 15:40 IST
sakti-power-plant-lift-accident-4-workers-death-fir-magisterial-inquiry the sootr
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आरकेएम पावर प्लांट की लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत और 6 के घायल होने की घटना ने सबको झकझोर दिया है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि लिफ्ट का मेंटेनेंस पिछले 12 सालों से नहीं हुआ था।
Sakti. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आरकेएम पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार रात प्लांट की लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे (RKM Power Plant Accident) के 36 घंटे बाद तक शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया, जिससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 7 घायल
शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि जिस लिफ्ट में मजदूरों की जान गई, उसका पिछले 12 वर्षों से कोई सर्विसिंग या मेंटेनेंस नहीं हुआ था। मजदूरों ने बताया कि लिफ्ट की वायरिंग, बेल्ट और कंट्रोल सिस्टम जर्जर हालत में थे। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रबंधन ने अनदेखी की। सुरक्षा उपकरणों की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन उत्पादन के दबाव में प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया।
ये खबर भी पढ़ें... गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एमपी के 21 मजदूरों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने कंपनी के निदेशक, अधिकारियों और ठेकेदार सहित 7 जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। साथ ही, कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी करते हुए SDM डभरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
ये खबर भी पढ़ें... नरसिंहपुर के मैरिज गार्डन में करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत, तीन घायल
मजिस्ट्रियल जांच के तहत अधिकारी को 30 दिनों के भीतर पूरी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसे के समय कौन-कौन मजदूर ड्यूटी पर थे, दुर्घटना का तकनीकी या मानवीय कारण क्या था,औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने अब तक कितनी बार निरीक्षण किया, और किन लापरवाहियों के चलते यह हादसा हुआ। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों और सुधारात्मक सुझावों की भी मांग की गई है।
मृत मजदूरों के परिजनों का आरोप है कि घटना के 36 घंटे बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया, और न तो कंपनी का कोई अधिकारी सामने आया है, न ठेकेदार। मुआवजे को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं प्रशासन की चुप्पी से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... पन्ना के सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 7 घायल
12 साल से नहीं हुआ था लिफ्ट का मेंटेनेंस
घटना के बाद प्लांट गेट बंद,मीडिया को रोका गया
हादसे के तुरंत बाद आरकेएम पावर प्लांट प्रबंधन ने गेट बंद कर दिया और मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया, जिससे शक और गहरा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्लांट में सुरक्षा नियमों की अनदेखी आम बात है, और पहले भी कई छोटे हादसे हुए हैं जिन्हें पैसे और दबाव के जरिए दबा दिया जाता रहा है।
7 जिम्मेदारों पर FIR,मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
सक्ती पावर प्लांट हादसा: ऐसे समझें मामला
|
30 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश
परिजनों में आक्रोश, मुआवजे की मांग
ये खबर भी पढ़ें... पन्ना के सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल
हादसे की पृष्ठभूमि
- तारीख: 7 अक्टूबर 2025
- स्थान: आरकेएम पावर प्लांट, सक्ती जिला, छत्तीसगढ़
- मृतक: 4 मजदूर
- घायल: 6 मजदूर (इलाज जारी)
- मुख्य कारण: लिफ्ट का 12 साल से मेंटेनेंस न होना
FAQ
आरकेएम पावर प्लांट में क्या हादसा हुआ ?
7 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे हुआ, आरकेएम पावर प्लांट में लिफ्ट अचानक गिर गई, जिससे चार मजदूरों की मौत और छह गंभीर रूप से घायल हो गए।- आरकेएम हादसे में किन लोगों पर कार्रवाई की गई है?
हादसे में कंपनी के डायरेक्टर, अफसरों और अन्य 7 जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR दर्ज की गई है। कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट 30 दिनों में प्रस्तुत की जाएगी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari