वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट; हादसे का सच बताने का मौका, प्रशासन ने जनता से मांगे साक्ष्य और दस्तावेज

Umeshwari Baghel | Apr 20, 2026, 16:52 IST
Share
sakti-vedanta-power-plant-boiler-blast-inquiry-commissioner-hearing-evidence
sakti-vedanta-power-plant-boiler-blast-inquiry-commissioner-hearing-evidence

14 अप्रैल को वेदांता प्लांट में हादसे में 25 मजदूरो की जान चली गई। इस घटना की जांच के लिए बिलासपुर आयुक्त ने उच्चस्तरीय जांच शुरू की है। 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक जांच कार्यालय में सुनवाई होगी।

NEWS IN SHORT

  • सिंघीतराई वेदांता हादसे की जांच तेज, 29 अप्रैल को होगी सुनवाई
  • हादसे में 34 श्रमिक घायल, प्रशासन ने शुरू की उच्च स्तरीय जांच
  • साक्ष्य देने का मौका, 29 अप्रैल को सुनवाई होगी
  • प्रशासन ने जांच में आम नागरिकों से सहयोग की अपील की हैं
  • वेदांता हादसे के असल कारणों का खुलासा करने के लिए जांच शुरू हो गई हैं

NEWS IN DETAIL

Sakti। vedanta power plant :सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक स्थित सिंघीतराई वेदांता पावर लिमिटेड प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया। बॉयलर यूनिट-1 में हुई तकनीकी

खराबी के कारण इस हादसे में 34 श्रमिक घायल हुए थे, जिनमें 25 लोगो की जान चली गई। यह घटना इलाके में भारी चिंता का कारण बन गई है, और प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है।

आयुक्त ने की जांच के आदेश की पुष्टि

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर संभाग के आयुक्त ने एक जांच अधिकारी नियुक्त किया है, ताकि इस हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

आयुक्त ने कहा है कि जांच पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

सुनवाई का समय जनता से साक्ष्य आमंत्रित

29 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिलासपुर संभाग के आयुक्त कार्यालय में सुनवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जन और प्रत्यक्षदर्शियों से अपील की है

कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर घटना से जुड़ी जानकारी, साक्ष्य, या दस्तावेज प्रस्तुत करें। यह सुनवाई हादसे के असल कारणों और जिम्मेदारों के बारे में जानकारी देने का एक अवसर है, ताकि सच सामने आ सके और कार्रवाई की जा सके।

जनता का सहयोग अहम

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह जांच सिर्फ इस हादसे के कारणों को ही नहीं उजागर करेगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस प्रक्रिया में आम जनता का सक्रिय सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके और श्रमिकों के परिवारों को न्याय मिल सके।

यह खबरें भी पढ़े...

vedanta plant blast :वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच शुरू; कमिश्नर सुनील जैन को मिली जिम्मेदारी, 30 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट; बॉयलर टेस्टिंग के दौरान गया था अंदर, हादसे के बाद से एक मजदूर अभी तक लापता

sakti plant blast news : वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई; ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों पर FIR दर्ज

सक्ती पावर प्लांट हादसा : कैसे हुआ वेदांता पावर प्लांट में हादसा, जिसने ली 10 की जान, देखें वीडियो में

Tags:
  • सक्ती पावर प्लांट हादसा
  • वेदांता पावर प्लांट
  • vedanta plant blast
  • vedanta power plant
  • sakti plant blast news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई