वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई; ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों पर FIR दर्ज

Umeshwari Baghel | Apr 16, 2026, 21:18 IST
Share
vedanta-power-plant-blast-sakti-20-dead-anil-agarwal-fir
vedanta-power-plant-blast-sakti-20-dead-anil-agarwal-fir

14 अप्रैल को वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर ब्लास्ट में 20 मजदूरों की मौत हो गई हैं और 16 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने प्लांट प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। मुख्यमंत्री ने मजिट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

NEWS IN SHORT

  • वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 मजदूरों की मौत के बाद 19 पर एफआईआर दर्ज
  • सक्ती में वेदांता हादसे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी हैं
  • मुख्यमंत्री ने दिए मजिट्रियल जांच के आदेश, मृतकों को मिलेगा मुआवजा
  • वेदांता ने मृतक परिवारों को 35 लाख रुपये और नौकरी देने का ऐलान किया हैं
  • हादसे में घायल 16 मजदूरों का इलाज जारी हैं

NEWS IN DETAIL

Sakti News। 14 अप्रैल को वेदांता पावर प्लांट में(vedanta plant blast) हुए बॉयलर ब्लास्ट ने जिले को हिला कर रख दिया हैं । इस हादसे में 20 मजदूरों की जान चली गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रशासन ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिनमें वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और प्लांट हेड देवेंद्र पटेल शामिल हैं।

20 मजदूरों की मौत

वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर में 14 अप्रैल को बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे 20 मजदूरों की मौत हो गई। प्रशासन ने हादसे में मृतकों की सूची जारी की है, जिसमें 5 लोग छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और 15 मृतक अन्य राज्यों से हैं। घायलों का रायगढ़ और रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

सीएम का ऐलान मजिट्रियल जांच और मुआवजा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे की मजिट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी मुआवजे की घोषणा की है। पीएमएनआरएफ से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मिलेंगे।

वेदांता ने मृतकों के परिवारों को 35 लाख रुपये देने का ऐलान किया हैं

वेदांता पावर प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिवारों को 35-35 लाख रुपये की सहायता राशि देने के साथ-साथ नौकरी का वादा भी किया है। घायलों को 15-15 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा।

रायगढ़ के अस्पतालों में घायल मजदूरों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ का इलाज रायपुर के निजी अस्पतालों में भी हो रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

पुलिस ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि पावर प्लांट की लापरवाही से यह बड़ा हादसा हुआ। बीएनएस की धारा 106, 289 और 3-5 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

निष्कर्ष

वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में कई मजदूरों की जान चली गई, जिससे पूरे जिले में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा और मजिट्रियल जांच के आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो और दोषियों को सजा मिल सके।

यह खबरें भी पढ़े...

वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट; अब तक 20 मजदूरों की मौत, 36 झुलसे, 17 की हालत नाजुक

कैसे हुआ वेदांता पावर प्लांट में हादसा, जिसने ली 10 की जान, देखें वीडियो में

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा | CM Vishnu Deo Sai ने जताया दुख | राजनीति भी शुरु | CG NEWS

वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 40 बुरी तरह झुलसे

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Sakti News
  • प्रधानमंत्री कार्यालय
  • वेदांता पावर प्लांट
  • vedanta plant blast
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा