'काम कराओ,वरना इतना जूता खाओगे कि बच्चे गंजे पैदा होंगे, कांग्रेस नेता ने एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को कुछ इस अंदाज में दी धमकी

Pravesh Shukla | Aug 05, 2025, 21:16 IST
Share
sarguja-highway-road-protest the sootr
sarguja-highway-road-protest the sootr

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में युवा कांग्रेस ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भड़के कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व निगम सभापति अजय अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के ईई से कहा कि, काम कराओ, नहीं तो इतना जूता खाओगे कि बच्चे गंजे पैदा होंगे।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कटनी-गुमला नेशनल हाईवे-43 पर खराब सड़क को लेकर कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भड़के कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व निगम सभापति अजय अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के ईई से कहा कि, काम कराओ, नहीं तो इतना जूता खाओगे कि बच्चे गंजे पैदा होंगे।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 10 IAS अधिकारियों का तबादला,CPR रवि मित्तल को सीएम सचिवालय में बड़ी जिम्मेदारी

पूरी तरह टूटी सड़क

अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर भारत माता चौक से लेकर लुचकी घाट के नीचे तक सड़क पूरी तरह से टूट गई है। बारिश में सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश में स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क की खस्ताहालत के कारण आए दिन रोड पर जाम लग रहा है।

पढ़ें: कोरबा जेल ब्रेक में बड़ा एक्शन, जेलर और तीन प्रहरी सस्पेंड

मुखौटा लगाकर किया प्रदर्शन

इसी सड़क की खराब स्थिति के विरोध में युवक कांग्रेस ने मंगलवार को चक्काजाम किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, वरिष्ठ नेता अजय अग्रवाल और युवा कांग्रेस नेताओं ने नरेंद्र मोदी, सीएम विष्णुदेव साय, महापौर मंजूषा भगत और विधायकों का मुखौटा लगाकर नारेबाजी की। दोपहर 12 बजे से चक्काजाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

कांग्रेस नेता ने कहा-'जूते मारेंगे'

कार्यपालन अभियंता रामा धार तामरे ने कहा कि, कुछ दिनों पहले गड्ढों को भरवाया गया था। बारिश में फिर गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों को भरवा देंगे। इससे भड़के कांग्रेस नेता अजय अग्रवाल ने कहा कि, इसे (ईई को) पकड़कर रखो, जब तक काम चालू न हो जाए। उन्होंने कहा कि, काम कराओ नहीं तो इतने जूते मारेंगे कि बच्चे गंजे पैदा होंगे।

पढ़ें: बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने पर 7 अगस्त को राज्यभर में कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

ईई ने कहा- 'बजट नहीं था'

एनएच के ईई रामाधार तामरे ने कहा कि, बारिश से पहले बजट की कमी के कारण मरम्मत ठीक से नहीं हो सका। तेज बारिश के कारण मरम्मत के बाद भी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। एक बार गड्ढों को भरा गया था। दोबारा रविवार तक सड़क के गड्ढे भर दिए जाएंगे। ईई ने कहा कि, सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण करने के कारण भी सड़क पर पानी भर जा रहा है। निकासी नहीं होने से करोड़ों रुपए से बने सड़क खराब हो रहे हैं।

पढ़ें: CGMSC घोटाला, ईडी ने जब्त की शशांक चोपड़ा और परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति

वाहनों की लगी लंबी लाइन

कांग्रेस का चक्काजाम करीब पौन घंटे तक चला। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यह अंबिकापुर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी सुरक्षा के लिए तैनात रहे।

1. कटनी-गुमला नेशनल हाईवे-43 की हालत बेहद खराब

सरगुजा जिले के अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर भारत माता चौक से लुचकी घाट तक सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। भारी बारिश के चलते सड़क पर गड्ढों की भरमार है, जिससे लोगों को चलने में दिक्कत हो रही है और लगातार ट्रैफिक जाम लग रहा है।

2. कांग्रेस और युवा कांग्रेस का चक्काजाम प्रदर्शन

सड़क की बदहाली के विरोध में कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महापौर और स्थानीय विधायकों के मुखौटे पहनकर नारेबाजी की। दोपहर 12 बजे से हुए चक्काजाम के कारण ट्रैफिक बाधित हुआ।

3. भड़के कांग्रेस नेता, ईई को दी धमकी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय अग्रवाल नाराज हो गए और एनएच के ईई रामाधार तामरे को खुलेआम धमकी दी – "काम कराओ, नहीं तो इतने जूते मारेंगे कि बच्चे गंजे पैदा होंगे।" उन्होंने ईई को पकड़े रखने तक की बात कही जब तक सड़क सुधार का काम शुरू न हो।

4. ईई ने मरम्मत में बजट की कमी बताई

नेशनल हाईवे के कार्यपालन अभियंता रामाधार तामरे ने सफाई दी कि बजट की कमी और बारिश के कारण मरम्मत नहीं हो पाई। साथ ही उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के कारण जलनिकासी नहीं हो पा रही है, जिससे सड़क और खराब हो रही है।

5. सिर्फ दो साल में सड़क बर्बाद

गौरतलब है कि यह सड़क दो साल पहले कांग्रेस सरकार के समय बनी थी, लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण यह जल्दी ही खराब हो गई। मुख्यमंत्री ने हाल ही में अंबिकापुर के सभी प्रमुख मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया है, जिसमें यह सड़क भी शामिल है।



दो साल में बर्बाद हुई सड़क

बता दें कि, यह सड़क दो साल पहले कांग्रेस शासनकाल में बनी थी। काम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे। सड़क पर पानी भर जाने के कारण अब सड़क पूरी तरह से टूट गई है। मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के सभी पहुंच मार्गों के नवनिर्माण के लिए राशि दी है। उसमें यह सड़क भी शामिल है।



सरगुजा-कटनी हाईवे जाम | कांग्रेस का प्रदर्शन | जर्जर सड़कें | एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को धमकी | सरगुजा न्यूज | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | CG Congress Protest | Chhattisgarh Congress Protest | bad road | bad roads | congress protest on bad roads | Threat

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • सीजी न्यूज
  • कांग्रेस का प्रदर्शन
  • सरगुजा न्यूज
  • जर्जर सड़कें
  • Chhattisgarh Congress Protest
  • धमकी
  • Threat
  • bad roads
  • bad road
  • congress protest on bad roads
  • CG Congress Protest
  • सरगुजा-कटनी हाईवे जाम
  • एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को धमकी
आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल

By Harrison Masih

आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल
एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च

By Arohi Raj

एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च
ग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की छाती पर पैर रख गला घोंटा, रात भर शव के पास सोया, गांव जाकर बोला- हार्ट अटैक से हुई मौत

By Aman Vaishnav

ग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की छाती पर पैर रख गला घोंटा, रात भर शव के पास सोया, गांव जाकर बोला- हार्ट अटैक से हुई मौत
शादी का झांसा देकर ACS के PA ने युवती से बनाए संबंध, पुलिस बाहर ढूंढती रही, वो मंत्रालय में करता रहा काम

By Aman Vaishnav

शादी का झांसा देकर ACS के PA ने युवती से बनाए संबंध, पुलिस बाहर ढूंढती रही, वो मंत्रालय में करता रहा काम
सीएम मोहन यादव का दौरा: डीएसपी पासिंग आउट परेड से लेकर कैबिनेट बैठक तक, जानें आज का पूरा शेड्यूल

By Aman Vaishnav

सीएम मोहन यादव का दौरा: डीएसपी पासिंग आउट परेड से लेकर कैबिनेट बैठक तक, जानें आज का पूरा शेड्यूल
जोधपुर में आज CM भजनलाल की पदयात्रा और जनसभा, SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP

By Ashish Bhardwaj

जोधपुर में आज CM भजनलाल की पदयात्रा और जनसभा, SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में घायल, आगरा से गिरफ्तार कर भोपाल ला रही थी पुलिस

By Sourabh Bhatnagar

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में घायल, आगरा से गिरफ्तार कर भोपाल ला रही थी पुलिस