SBI मैनेजर सहित पूरी ब्रांच गिरफ्तार, मृत इंसान के नाम पर लोन घोटाला

Kanak Durga Jha | Published:
Share
SBI branch manager Ambikapur district fraud loan case absconding the sootr the sootr
SBI branch manager Ambikapur district fraud loan case absconding the sootr the sootr

SBI branch manager fraud loan case : SBI ब्रांच मैनेजर ने किसान क्रैडिड कार्ड पर फर्जी तरीके से लोन निकाला। आरोपी बैंक मैनेजर ने मृत व्यक्ति के नाम पर ये लोन निकाला था। दस साल बाद पकड़ा गया।

SBI branch manager fraud loan case : छत्तीसगढ़ में ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इनमें शातिर ठग तो शामिल हैं कि अब सरकारी बैंक के कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सामने आया है। घटना अंबिकापुर जिले की है।

तमन्ना भाटिया ED के चंगुल में फंसीं, IPL मैच में बेटिंग एप प्रमोशन केस

SBI ब्रांच मैनेजर ने किसान क्रैडिड कार्ड से फर्जी तरीके से लोन निकाला। इसमें खास बात ये है कि आरोपी बैंक मैनेजर ने मृत व्यक्ति के नाम पर ये लोन निकाला। पुलिस ने आरोपी ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने मृत व्यक्ति के नाम पर 2014 में लोन निकाला था। पुलिस की जांच में सामने आया कि लोन के लिए लगाए गए सभी दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार किए गए थे।

इस तरह 10 साल बाद पकड़ में आया पूरा मामला

असिस्टेंट प्रोफेसर ने ChatGPT से तैयार किया पेपर , पकड़ा गया

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के लखनपुर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें खुटिया गांव के रहने वाले रामअवतार ने बताया था कि उनके पिता के नाम पर एसबीआई में किसान क्रेडिट कार्ड का लोन होने की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि जमीन संबंधी दस्तावेज बी-वन निकालने के दौरान उन्हें यह पता चला है। इसमें बताया गया है कि उनकी पैतृक जमीन पर उनके पिता रामचरण के नाम से दो लाख 18 हजार रुपए का केसीसी लोन है। यह लोन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लखनपुर ब्रांच में चल रहा है।

गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड ने मिलकर लूटे ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों के गहने

रामअवतार ने बताया कि उनके पिता की साल 2008 में ही मौत हो गई थी। इसलिए 2014 में उनके पिता के नाम से लोन कैसे निकाला जा सकता है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर ब्रांच स्टाफ व फर्जीवाड़े में शामिल बलराम बसोर, दरोगा दास, सीताराम कंवर, नन्दलाल राजवाड़े, विजय सिंह, बृजलाल यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस केस में ब्रांच मैनेजर देवेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेटे को MBBS डॉक्टर बनाने फर्जी NRI रिश्तेदार बनाए ,एडमिशन होगा निरस्त

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • SBI
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • fake branch SBI
  • एसबीआई फर्जी ब्रांच छत्तीसगढ़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर