समझौते के बाद क्रिमिनल केस अनुचित, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की CBI की FIR

VINAY VERMA | Jun 03, 2026, 15:19 IST
Share
sc-verdict-cbi-fir-quashed
sc-verdict-cbi-fir-quashed

छत्तीसगढ़ के कारोबारी विजय कुमार केला को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने सीबीआई की एफआईआर, चार्जशीट और निचली अदालत की कार्रवाई रद्द कर दी। समझौते और डीआरटी मंजूरी के बाद आपराधिक मुकदमा चलाना अनुचित माना गया।

छत्तीसगढ़ के कारोबारी विजय कुमार केला को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर, चार्जशीट और निचली अदालत की पूरी कार्यवाही को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि जब बैंक और कर्जदार के बीच विवाद का निपटारा हो चुका हो और उस समझौते पर डेब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) की मंजूरी भी मिल चुकी हो, तब उसी मामले में आपराधिक मुकदमा चलाना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुयान की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि आर्थिक और वाणिज्यिक विवादों के समाधान के बाद भी यदि आपराधिक मुकदमे जारी रखे जाएंगे तो इसका नकारात्मक असर पूरे बैंकिंग और आर्थिक तंत्र पर पड़ेगा। अदालत ने कहा कि इससे भविष्य में कर्जदार और बैंक वन टाइम सेटलमेंट जैसे विकल्पों से बचने लगेंगे, जो वित्तीय व्यवस्था के लिए नुकसानदेह होगा।

बड़े भाई की मौत के बाद बिगड़ा कारोबार

मामले के अनुसार रायपुर की फर्म मेसर्स मोहन ट्रेडर्स का संचालन विजय कुमार केला के बड़े भाई स्वर्गीय परमानंद केला करते थे। फर्म ने यूको बैंक से ऋण लिया था। वर्ष 2009 तक यह बकाया बढ़कर करीब 8 करोड़ रुपए पहुंच गया था।

इसके बदले अमलीडीह और बोरियाखुर्द की संपत्तियां गिरवी रखी गई थीं। नवंबर 2009 में परमानंद केला के निधन के बाद कारोबार प्रभावित हुआ और ऋण की किस्तें समय पर जमा नहीं हो सकीं। इसके बाद बैंक ने 31 दिसंबर 2010 को खाते को एनपीए घोषित कर दिया।

डीआरटी में हुआ समझौता

बकाया राशि की वसूली के लिए यूको बैंक ने डेब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल, जबलपुर में दावा पेश किया। मामला लंबित रहने के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। 6.49 करोड़ रुपए के बकाया के बदले 4.25 करोड़ रुपए में फुल एंड फाइनल सेटलमेंट तय किया गया। समझौते को डीआरटी की स्वीकृति भी मिली और खाते का निपटारा हो गया। यहीं से यह मामला खत्म माना जा रहा था।

बैंक ने लगाए फर्जी दस्तावेजों के आरोप

लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। खाते के बंद होने के करीब ढाई साल बाद फरवरी 2018 में यूको बैंक के जोनल हेड ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया गया कि लोन सीमा बढ़वाने के लिए फर्जी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में यह भी कहा गया कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से मूल्यवान संपत्तियों को मुक्त कराया गया और उनकी जगह अतिक्रमण वाली जमीन गिरवी रखी गई।

फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

सीबीआई ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और रायपुर की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। विजय कुमार केला ने इस कार्रवाई को चुनौती दी, लेकिन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां कारोबारी ने विशेष अनुमति याचिका दायर की।

समझौते के बाद मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को देखने के बाद कहा कि जब बैंक ने खुद समझौता मानकर पैसे ले लिए और डीआरटी (DRT) ने भी उसे मंजूरी दे दी, तो सालों बाद उसी लेन-देन को आधार बनाकर आपराधिक मुकदमा चलाना उचित नहीं है।

अदालत ने सीबीआई की कार्रवाई को निरस्त करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि वाणिज्यिक विवादों के समाधान के बाद अनावश्यक आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। यह फैसला बैंकिंग, वित्तीय संस्थानों और कारोबारी जगत के लिए दूरगामी प्रभाव वाला माना जा रहा है।

FAQ

  1. सुप्रीम कोर्ट ने विजय कुमार केला को राहत क्यों दी?
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब बैंक और कर्जदार के बीच समझौता हो चुका हो और डीआरटी ने उसे मंजूरी दी हो, तब उसी मामले में आपराधिक मुकदमा चलाना अनुचित है।
  2. विवाद का मूल कारण क्या था?
    विजय कुमार केला की फर्म ने यूको बैंक से ऋण लिया था। बड़े भाई की मौत और बकाया न चुका पाने के कारण बैंक ने खाते को एनपीए घोषित किया। इसके बाद समझौता और फुल एंड फाइनल सेटलमेंट हुआ, लेकिन बाद में बैंक ने फर्जी दस्तावेजों का आरोप लगाते हुए सीबीआई में शिकायत की।
  3. सुप्रीम कोर्ट का फैसला कारोबारी और बैंकिंग क्षेत्र के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
    फैसले से स्पष्ट संदेश गया कि वाणिज्यिक विवादों का समाधान होने के बाद अनावश्यक आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इससे भविष्य में वन टाइम सेटलमेंट और वित्तीय लेन-देन में भरोसा बनेगा और कारोबारी सुरक्षित रहेंगे।

यह खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ एल्डरमैन नियुक्ति : 700 से अधिक पदों पर भर्ती जल्द

चंबल का बजरी माफिया सुप्रीम कोर्ट के राडार पर, बेबस सरकार और प्रशासनिक मिलीभगत का पूरा सच

एनटीपीसी लारा में कोयला कांड; 575 ट्रेलर रास्ते से ही हुए गुल, सीबीआई ने कसी अधिकारियों पर नकेल

सरकारी स्कूल से रायपुर पुलिस कमिश्नर तक…सादगी से भरी आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला की कहानी

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • छत्तीसगढ़
  • सीबीआई
  • रायपुर
  • एफआईआर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा