टॉयलेट से लेकर मैदान तक झांकेंगे प्रिंसिपल, बच्चों की सुरक्षा पर नया आदेश

VINAY VERMA | Jul 16, 2026, 14:33 IST
Share
छात्र सुरक्षा को लेकर नया आदेश 2026
छात्र सुरक्षा को लेकर नया आदेश 2026

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब छुट्टी के बाद स्कूल बंद करने से पहले प्रिंसिपल और नोडल शिक्षक पूरे परिसर की जांच करेंगे।

अब स्कूल की छुट्टी की घंटी बजते ही गुरुजी की छुट्टी नहीं होगी। पहले बच्चों को विदा करेंगे। फिर पूरा स्कूल छान मारेंगे। क्लासरूम देखेंगे। टॉयलेट देखेंगे। लैब देखेंगे। मैदान भी देखेंगे। उसके बाद ही ताला लगेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्र सुरक्षा को लेकर नया आदेश जारी किया है। मकसद साफ है। कोई बच्चा गलती से स्कूल के भीतर न छूट जाए और कोई हादसा न हो।

प्रिंसिपल की नई ड्यूटी, हर कोना देखना होगा

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालकों को निर्देश भेज दिए हैं। अब हर दिन स्कूल बंद होने से पहले संस्था प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि परिसर का कोई भी हिस्सा बिना जांच के न रह जाए।

कक्षा, शौचालय, प्रयोगशाला और खेल मैदान... सबकी जांच होगी। यानी अब प्रिंसिपल सिर्फ दफ्तर नहीं संभालेंगे, बल्कि पूरे परिसर की सुरक्षा की अंतिम जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी।

गुरुजी की हरी झंडी पर लगेगा ताला

आदेश में एक और नई व्यवस्था की गई है। हर स्कूल में रोजाना एक नोडल शिक्षक या कर्मचारी की ड्यूटी लगेगी। यह ड्यूटी रोटेशन से बदलेगी। इस शिक्षक की जिम्मेदारी होगी कि छुट्टी के बाद पूरा परिसर घूमकर देखे। यह सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा अंदर नहीं है। इसके बाद ही स्कूल में ताला लगाया जाएगा। अगर चूक हुई तो जवाबदेही भी तय होगी।

DPI order
DPI order


गेट पर भी अब होगी गुरुजी की पहरेदारी

स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टी के समय मुख्य गेट पर शिक्षकों की मौजूदगी भी अनिवार्य कर दी है। अक्सर छुट्टी के समय गेट पर भीड़ लग जाती है। बच्चे दौड़ते हुए बाहर निकलते हैं। हादसे का खतरा रहता है। अब शिक्षक खुद गेट पर खड़े रहेंगे। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालेंगे। अभिभावकों और वाहनों की भीड़ भी संभालेंगे।

बारिश का मौसम... इसलिए बढ़ी सख्ती

मानसून को देखते हुए विभाग ने अलग से सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। स्कूल परिसर में यदि कोई खुला गड्ढा या बोरवेल है तो उसे तुरंत बंद कराया जाएगा। बिजली के तार खुले नहीं रहने चाहिए। गीली दीवारों और खराब वायरिंग से करंट फैलने का खतरा रहता है। इसलिए सभी बिजली कनेक्शन जांचकर दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं।

हाल की घटनाओं के बाद जागा विभाग

पिछले कुछ समय में देश के अलग-अलग हिस्सों से बच्चों के स्कूल में छूट जाने, टॉयलेट में बंद होने और परिसर में हादसों की खबरें सामने आई थीं। इन घटनाओं के बाद छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

विभाग का मानना है कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है। इसलिए अब सुरक्षा को लेकर कोई ढील नहीं दी जाएगी। इस नए आदेश के बाद स्कूलों में सिर्फ पढ़ाई नहीं, सुरक्षा व्यवस्था का भी रोजाना टेस्ट होगा। प्रिंसिपल से लेकर शिक्षक और कर्मचारी तक सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

निजी स्कूल कर रहे हैं बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, हादसे के इंतजार में बैठे जिम्मेदार!

अब कुत्तों की निगरानी करेंगे प्रोफेसर! Whatsapp पर देना होगा सबूत, छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में यूनिवर्सिटी खोलना आसान : 25 एकड़ जमीन और करोड़ों की शर्त खत्म

छात्रों की सुरक्षा को लेकर UGC का कॉलेज और यूनिवर्सिटी को सख्त निर्देश

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • बच्चों की सुरक्षा
  • छात्रों की सुरक्षा
  • शिक्षा विभाग का आदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा