सचिव ने मरे हुओं के नाम पर बांट दिए पैसे, जिंदा लोग ढूंढ रहे हैं इंसाफ!

thesootr Desk | May 10, 2025, 13:35 IST
Share
secretary distributed money PM awas yojna chattisgarh the sootr
secretary distributed money PM awas yojna chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में केंद्र और राज्य सरकारें प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रतिबद्ध नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर के अंतर्गत आने वाले सर्ना ग्राम पंचायत से पीएम आवास में घोटाले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

छत्तीसगढ़ में एक तरफ़ जहां केंद्र और राज्य सरकारें प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर के अंतर्गत आने वाले सर्ना ग्राम पंचायत से पीएम आवास में घोटाले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मृतकों के नाम पर स्वीकृत हुए आवास, सरकारी राशि की निकासी, और अन्य व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने का गंभीर आरोप सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें... इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले जल्दी जमा करें दस्तावेज, अकाउंट में आने वाले है पैसे

ऐसे हुआ घोटाला

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के करीब 25 मृत ग्रामीणों के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर दिए गए और उनके नाम पर सरकारी राशि भी निकाल ली गई। यह राशि उन परिवारों को नहीं मिली, जिनके नाम पर स्वीकृति दर्शाई गई थी, बल्कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों को इसका लाभ दिला दिया गया।

खुलासा ऐसे हुआ

मामला तब सामने आया जब गांव के कुछ पात्र लेकिन वंचित ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने आवेदन की स्थिति जानने कार्यालय पहुंचे। जांच में पता चला कि उनके स्वर्गीय परिजनों के नाम पर पहले ही योजना स्वीकृत हो चुकी है और राशि की निकासी भी कर ली गई है।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर रेलवे स्टेशन अलर्ट मोड पर, गस्त जारी

ग्रामीणों में आक्रोश

इस खुलासे के बाद गांव में रोष की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी तंत्र की लापरवाही या मिलीभगत के चलते वास्तविक हकदारों को योजना से वंचित कर दिया गया और फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि हड़प ली गई। गांववालों ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें... मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 4 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, यलो अलर्ट

यह कहता है प्रशासन

अब तक प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सूत्रों का मानना है कि इस मामले में पंचायत सचिव, सहायक, और कुछ बिचौलियों की मिलीभगत हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... 48 करोड़ का भूमिकांड: दलाल हरमीत सिंह खनूजा न्यायिक हिरासत में

Secretary | PM AWAS YOJNA | PM awas yojna gramin | money | scam | chattisgarh | प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) | प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • PM AWAS YOJNA
  • money
  • Secretary
  • सचिव
  • scam
  • PM awas yojna gramin
  • chattisgarh
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच