इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले जल्दी जमा करें दस्तावेज, अकाउंट में आने वाले है पैसे

thesootr Desk | May 10, 2025, 12:00 IST
Share
Electric vehicle EV documents raipur chattisgarh EV subsidy the sootr
Electric vehicle EV documents raipur chattisgarh EV subsidy the sootr

छत्तीसगढ़ सरकार ने इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन खरीददारों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। राज्य द्वारा घोषित ईवी सब्सिडी के लंबित भुगतानों की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की जा रही है। इसके लिए शासन ने परिवहन विभाग को 30 करोड़ रूपए की राशि जारी की है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन खरीददारों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। राज्य द्वारा घोषित ईवी सब्सिडी के लंबित भुगतानों की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की जा रही है। इसके लिए शासन ने परिवहन विभाग को 30 करोड़ रूपए की राशि जारी की है, जिससे ई-वाहन खरीदारों को उनकी प्रतीक्षित सब्सिडी जल्द मिलने की उम्मीद जगी है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सल मोर्चे में बड़ी सफलता: 38 नक्सलियों ने एक साथ किया आत्मसमर्पण

2022 से लंबित है भुगतान

2022 में छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र की ईवी नीति के तहत इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए उपभोक्ताओं को सीधे सब्सिडी देने की घोषणा की थी। शुरुआती चरण में 100 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया भी गया, लेकिन बाद में बजट की कमी के कारण यह प्रक्रिया रुक गई थी।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में बनेगा देश का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क, मिलेंगे कई फायदे...

अब फिर से शुरू हुई प्रक्रिया

हाल ही में राज्य सरकार द्वारा परिवहन विभाग को 30 करोड़ रूपए का नया बजट मिलने के बाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) को लंबित सब्सिडी मामलों के भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... 140 करोड़ का खेल: कस्टम मिलिंग घोटाले में मनोज सोनी को मिली राहत

दस्तावेज जमा करने की अपील

इसी क्रम में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रायपुर ने उन वाहन मालिकों से दस्तावेज जमा कराने की अपील की है, जिन्हें अभी तक सब्सिडी की राशि प्राप्त नहीं हुई है। RTO रायपुर के अनुसार:

यह अपील 2022 में पंजीकृत ईवी और हाइब्रिड वाहन स्वामियों के लिए है। पात्र वाहन मालिकों को निम्न दस्तावेजों की छाया प्रतियां काउंटर नंबर 21, रावांभाठा RTO कार्यालय, रायपुर में जमा करनी होंगी:

आरसी बुक (वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र)

बैंक पासबुक या कैंसिल चेक (बैंक खाता विवरण के लिए)

आधार कार्ड

RTO अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दस्तावेज जमा होने के बाद पात्र लोगों को लंबित सब्सिडी राशि का शीघ्र भुगतान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... IND-PAK के बीच के बीच युद्ध... विजय के लिए किया मां बंगलामुखी का पाठ

Electric Vehicle | ev | Subsidy | Documents | Raipur | CG News | इलेक्ट्रिक वाहनों पर नकद सब्सिडी | इलेक्ट्रिक गाड़ियां

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • Electric Vehicle
  • Subsidy
  • Documents
  • chattisgarh
  • इलेक्ट्रिक गाड़ियां
  • इलेक्ट्रिक वाहनों पर नकद सब्सिडी
  • ev
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच