Naxal Encounter : अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेरा, महाराष्ट्र की सीमा पर मुठभेड़

Pratibha ranaa | Apr 30, 2024, 10:53 IST
Share
m
m

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के टेकामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात जवान सर्च ऑपरेशन पर निकल गए थे।

RAIPUR. अबूझमाड़ के जंगलों में एक बार फिर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों ( Naxal Encounter ) को घेर लिया है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की बार्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने तीन,चार नक्सलियों को मार गिराया है। नारायणपुर पुलिस ने अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में नक्सलियों को घेर रखा है। मंगलवार सुबह से ही भारी गोलाबारी चल रही है ( Security forces And Naxalites Encounter )।

सुरक्षा बलों की नक्‍सलियों से मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के टेकामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात जवान सर्च ऑपरेशन पर निकल गए थे। जवान मंगलवार की सुबह जब इस इलाके में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायर करना शुरु कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया और फायरिंग शुरु कर दी। सूत्रों की मानें तो यहां पर बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़िए...कोविशील्ड वैक्सीन से ब्रेन स्ट्रोक और हार्टअटैक का खतरा, शरीर में जम सकता है खून का थक्का

जवानों ने 3 से 4 नक्सलियों को मार गिराया

बताया जा रहा है कि, जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। शुरुआती जानकारी में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, औपचारिक रुप से अभी पुलिस के द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी ऑपरेशन चल रहा है। जैसे ही स्थिति बनेगी वैसे ही जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कांकेर में हुए सर्जिकल ऑपरेशन के बाद नक्सली बौखलाए हुए हैं। नक्सली किसी बड़े हमले की फिराक में हैं। चुनाव के दौरान भी नक्सलियों के नापाक मंसूबों को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था। कांकेर की मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन के दौरान तीन जवान गोली लगने से घायल भी हुए थे।

Tags:
  • Naxal encounter
  • Security forces And Naxalites Encounter
  • सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा