150 करोड़ की शेयर मार्केट ठगी का पर्दाफाश: महिला आरोपी गिरफ्तार,मास्टरमाइंड है सरकारी शिक्षक

Harrison Masih | Jul 15, 2025, 20:01 IST
Share
Share market 150 crore fraud Woman accused arrested the sootr
Share market 150 crore fraud Woman accused arrested the sootr

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ रूपए से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। कसडोल पुलिस ने इस गिरोह की एक महिला सदस्य श्वेता अवसरिया को गिरफ्तार किया है।

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ रूपए से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। सोमवार को बलौदाबाजार जिले की कसडोल पुलिस ने इस गिरोह की एक महिला सदस्य श्वेता अवसरिया (37) को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रविवार को उसके पति राजा नटवरलाल उर्फ दिवाकर अवसरिया को गिरफ्तार किया गया था।

इस हाई-प्रोफाइल ठगी के पीछे मास्टरमाइंड सरकारी शिक्षक रामनारायण साहू को बताया गया है, जो पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब तक इस मामले में कुल 13 आरोपियों को पकड़ चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें... 2800 करोड़ की ठगी का भांडाफोड़: बाइक बोट स्कीम घोटाले के मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

कैसे रची गई थी ठगी की योजना?

आरोपियों ने लोगों को शेयर बाजार में निवेश कराने का झांसा दिया। वादा किया गया कि दो साल में रकम दोगुनी कर दी जाएगी। उन्होंने कसडोल, लवन, रायगढ़ और आसपास के गांवों और शहरों में सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया।

गारंटीड रिटर्न का लालच देकर लोगों से मोटी रकम ठगी गई।

ये खबर भी पढ़ें... जशपुर में साइबर ठगी का भंडाफोड़... किराए पर देते थे खाता

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने गिरोह से अब तक ₹9.71 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवरात, बैंक पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड, जमीन के दस्तावेज जब्त किए हैं। साइबर सेल द्वारा आरोपियों के डिजिटल ट्रांजैक्शनों और बैंक अकाउंट्स की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस की अपील और चेतावनी

कसडोल थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि पीड़ित लोग सामने आएं और तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने आम नागरिकों को आगाह किया है कि "कोई भी व्यक्ति गारंटीड मुनाफा या दोगुना रिटर्न का झांसा दे, तो सावधान हो जाएं। ऐसे लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।"

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में ठगी का जाल, लोन, पीएम आवास और नौकरी के नाम पर लाखों की लूट

150 करोड़ से अधिक की ठगी – निवेशकों को शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की गई।

महिला आरोपी गिरफ्तार – बलौदाबाजार की कसडोल पुलिस ने ठगी गिरोह की महिला सदस्य श्वेता अवसरिया को पकड़ा, उसके पति को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

13 आरोपी अब तक गिरफ्तार – मामले में अब तक कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, मास्टरमाइंड सरकारी शिक्षक रामनारायण साहू है।

बरामदगी – पुलिस ने ₹9.71 लाख नकद, जेवर, बैंक दस्तावेज और जमीन के कागजात जब्त किए हैं।

पुलिस की अपील – पुलिस ने अन्य पीड़ितों से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने और गारंटीड रिटर्न वाली स्कीमों से सावधान रहने की अपील की है।



ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में साइबर ठगों का आतंक: 5.5 करोड़ की ऑनलाइन ठगी,जामताड़ा गैंग ने उगले राज

अब तक की स्थिति

  • 13 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें कई पति-पत्नी की जोड़ियां शामिल हैं।
  • मास्टरमाइंड रामनारायण साहू समेत अधिकांश ठग अब पुलिस गिरफ्त में।
  • अन्य फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें गठित की गई हैं।
यह मामला सिर्फ एक आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि लोगों के भरोसे के साथ किया गया बड़ा धोखा है। सैकड़ों निवेशकों की गाढ़ी कमाई को सुनियोजित ढंग से ठगों ने लूटा। पुलिस की तेजी से चल रही कार्रवाई से उम्मीद की जा रही है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • CG News
  • Online scam
  • CG Online Fraud
  • 150 करोड़ की शेयर मार्केट ठगी
  • महिला ठग गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ शेयर मार्केट स्कैम
  • CG Share market 150 crore fraud
  • Chhattisgarh share market scam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा