श्री रावतपुरा मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाला: CBI की चार्जशीट में 36 नाम,अब तक सिर्फ 6 गिरफ्तार

Harrison Masih | Jul 03, 2025, 17:45 IST
Share
Shri Rawatpura Medical College recognition scam 36 accused in CBI chargesheet the sootr
Shri Rawatpura Medical College recognition scam 36 accused in CBI chargesheet the sootr

छत्तीसगढ़ स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SRSIMSR) को मेडिकल काउंसिल से मान्यता दिलाने के नाम पर करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

Shri Rawatpura Medical College scam: छत्तीसगढ़ स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SRSIMSR) को मेडिकल काउंसिल से मान्यता दिलाने के नाम पर करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

मामले की जांच कर रही CBI ने इस हाई प्रोफाइल स्कैंडल में अब तक केवल छह लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में कुल 36 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें संस्थान के चेयरमैन, डायरेक्टर, मंत्रालय के उच्च अधिकारी, मेडिकल कॉलेजों के प्रमुख, और निजी संस्थानों से जुड़े लोग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नर्सिंग मान्यता घोटाला : दागी को ही सौंपी रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी

सिर्फ छह गिरफ्तार, लेकिन चार्जशीट में 36 नाम

CBI ने मंगलवार को स्पेशल कोर्ट में जिन 6 गिरफ्तार आरोपियों को पेश किया, वे हैं डॉ. मंजुप्पा सीएन, डॉ. चैत्रा एमएस, डॉ. अशोक शेलके, अतुल कुमार तिवारी (डायरेक्टर, SRSIMSR), सतीशा ए, रविचंद्र। इन सभी के खिलाफ IPC की धारा 61(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 8, 9, 10 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है।

चार्जशीट में ये प्रमुख शामिल

संस्थान से जुड़े नाम-
रविशंकर जी महाराज – चेयरमैन, SRSIMSR
अतुल कुमार तिवारी – डायरेक्टर, SRSIMSR
लक्ष्मीनारायण चंद्राकर – एकाउंटेंट
अतिन कुंडू – SRSIMSR से जुड़ा अधिकारी
संजय शुक्ला – संस्थान से जुड़ा व्यक्ति

एनएमसी और मंत्रालय के अधिकारी
डॉ. पी. रजनी रेड्डी, डॉ. सतीश, डॉ. चैत्रा एमएस, डॉ. अशोक शेलके
डॉ. जीतू लाल मीना – संयुक्त निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण
पीयूष माल्यान – अनुभाग अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय
अनूप जायसवाल – स्वास्थ्य मंत्रालय
राहुल श्रीवास्तव – स्वास्थ्य मंत्रालय
दीपक – मंत्रालय अधिकारी
मनीषा – स्वास्थ्य मंत्रालय
धर्मवीर – मंत्रालय अधिकारी

ये खबर भी पढ़ें... पीएम आवास योजना में घोटाला: मर चुके लोगों के नाम पर निकाल लिए लाखों रूपए, FIR दर्ज

अन्य संस्थानों से जुड़े नाम
मयूर रावल – रजिस्ट्रार, गीतांजलि यूनिवर्सिटी, उदयपुर
आर. रणदीप नायर – प्रोजेक्ट लीड, टेकइन्फी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड
डीपी सिंह – चांसलर, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज
डॉ. वीरेंद्र कुमार – गुरुग्राम, हरियाणा
सुरेश सिंह भदौरिया – चेयरमैन, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज
उदित नारायण – कानपुर, उत्तर प्रदेश
डॉ. जोशी मैथ्यू

अन्य शहरों से जुड़े निजी लोग
इन्द्रबली मिश्र उर्फ 'गुरुजी' – वाराणसी
डॉ. बी. हरि प्रसाद
डॉ. अंकम रामबाबू – हैदराबाद
वेंकट – निदेशक, गायत्री मेडिकल कॉलेज, विशाखापत्तनम
जोसेफ कोमारेड्डी – फादर कोलंबो इंस्टीट्यूट, वारंगल
शिवानी अग्रवाल – NCR इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मेरठ
स्वामी भक्तवत्सलदासजी – स्वामीनारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट, गांधीनगर

इसके अलावा ज्ञात सरकारी सेवक एवं निजी व्यक्ति भी जांच के दायरे में हैं

ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला में 400 से अधिक दावों की जांच तेज, शिकायतकर्ताओं को नोटिस

कैसे हुआ करोड़ों का घोटाला?

CBI के अनुसार, SRSIMSR को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (अब NMC) से मान्यता दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज, धोखाधड़ी, और घूसखोरी के जरिए प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। संस्थान ने संबंधित अधिकारियों को घूस देकर मान्यता प्राप्त करने की कोशिश की, जबकि ज़मीनी हकीकत में स्टाफ, इंफ्रास्ट्रक्चर और पात्रता का अभाव था।

CBI की जांच में यह भी सामने आया है कि निरीक्षण रिपोर्ट में जानबूझकर गंभीर खामियों को नजरअंदाज किया गया, ताकि कॉलेज को वैधता दी जा सके।

CBI का सख्त रुख, गिरफ्तारी और छापे जारी

सीबीआई ने इस घोटाले में अब तक कई शहरों में छापेमारी की है और बड़ी मात्रा में डिजिटल डाटा, दस्तावेज और बैंक लेन-देन के सबूत जुटाए हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि घोटाले की जड़ें गहरी हैं और अन्य मेडिकल कॉलेजों तक भी फैल सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश में बड़ा स्कॉलरशिप घोटाला, 40 स्कूलों-मदरसों ने फर्जी छात्रों के नाम पर निकाले लाखों रुपए

मेडिकल शिक्षा में भ्रष्टाचार पर बड़ा सवाल

यह मामला न केवल शिक्षा व्यवस्था, बल्कि केंद्रीय मंत्रालयों, निरीक्षण एजेंसियों और निजी संस्थानों के गठजोड़ पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। जिस संस्थान में चिकित्सा शिक्षा देने की बुनियादी योग्यता नहीं थी, वहां मान्यता पाने के लिए सिस्टम की जड़ तक भ्रष्टाचार फैला हुआ था। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में और कौन-कौन चेहरे सामने आते हैं।

श्री रावतपुरा कॉलेज मान्यता घोटाला | मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाला | CBI की चार्जशीट | रावतपुरा घोटाले में CBI की चार्जशीट | Shri Rawatpura Medical College | CBI chargesheet Rawatpura scam

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • श्री रावतपुरा कॉलेज मान्यता घोटाला
  • मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाला
  • CBI की चार्जशीट
  • रावतपुरा घोटाले में CBI की चार्जशीट
  • Shri Rawatpura Medical College
  • CBI chargesheet Rawatpura scam
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल

By Ramanand Tiwari

इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी

By Sanjay Gupta

इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल

By Atul Dwivedi

एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश
कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?

By The Sootr

कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?