सिख समाज ने पुलिस जवानों को दी ये सजा , युवक की पगड़ी गिराने और बाल खींचने के हैं आरोपी

Marut raj | Jul 10, 2024, 13:24 IST
Share
सिख समाज
सिख समाज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बस स्टैंड पर पुलिस के चार जवानों ने सिख समाज के युवक के साथ मारपीट की थी। इस दौरान आरोपी सिपाहियों ने सिख युवक की पगड़ी गिरा दी थी और उसके बाल पकड़कर खींचा था। सिख समाज ने इस घटना को धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया था।

चार सिपाहियों द्वारा एक सिख युवक की पगड़ी गिराकर, उसके बाल खींचकर मारपीट करने के मामले में आरोपियों को सिख समाज ने भी सजा दी है। हालांकि, मामला सामने आने के बाद चारों पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया गया था।

सिपाहियों ने बाल खींचकर की थी मारपीट

घटना 8 जून की रायपुर के थाना टिकरापारा क्षेत्र में आने वाले अंतर राज्यीय बस स्टैंड की थी। यहां सिपाही चंद्रभान सिंह भदौरिया, सुरेंद्र सिंह सेंगर, रविन्द्र सिंह राजपूत और दानेश्वर साहू ने सिख युवक बहादुर सिंह के साथ मारपीट की थी। इन्होंने युवक की पगड़ी फेंक दी थी और बाल खींचते हुए उसे प्रताड़ित किया था।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में टिकरापारा थाने के सिपाही चंद्रभान सिंह भदोरिया, सुरेंद्र सिंह सेंगर, रविंद्र सिंह राजपूत और दानेश्वर साहू द्वारा बहादुर सिंह के साथ की गई बदसलूकी को लेकर सिख समाज ने रोष जताया था।

समाज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन देकर आरोपी सिपाहियों पर धारा 295 ए के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

सिपाहियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेकरकर मांगी माफी

सिख समाज की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था। इस कार्रवाई से सिख समाज संतुष्ट नहीं था। आरोपी सिपाहियों ने तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरुग्रंथ साहिब के सामने मात्था टेक कर अपनी गलती स्वीकार की और सिख समाज से अपनी गलती की क्षमा मांगी है।

इस पर स्टेशन रोड गुरुद्वारे के अध्यक्ष का कहना है कि समाज ने इन्हें दोबारा किसी सिख का धार्मिक अपमान न करने की चेतावनी देते हुए सात दिनों तक गुरुद्वारे में बर्तन साफ करने और गुरुद्वारा आने वाली संगत के जूतों की सेवा करने की सजा तय की है।

ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में खुली प्रमोशन की पोल

पिता एक करोड़ का देनदार, अनुकंपा नियुक्ति पाए बेटे से वसूली नहीं

लापरवाह डॉक्टर्स पर गिरेगी गाज

इन अफसरों पर एफआईआर दर्ज

Tags:
  • सिख बस ड्राइवर से क्रूरता
  • रायपुर सिख बस ड्राइवर मारपीट
  • रायपुर में पुलिस की दादागिरी
  • रायपुर सिख समाज
  • Sikh driver turban controversy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग