केजरीवाल से धोखाधड़ी...संगीता शाह के खिलाफ FIR, नहीं मिली अग्रिम जमानत

Marut raj | Apr 10, 2025, 15:32 IST
Share
Simplex Casting director Sangeeta Shah did not get anticipatory bail the sootr
Simplex Casting director Sangeeta Shah did not get anticipatory bail the sootr

पुलिस ने सिंप्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह के खिलाफ एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ विशाल रि-रोलर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ने शिकायत दर्ज कराई है।

Simplex Casting director Sangeeta Shah did not get anticipatory bail : दुर्ग जिले की सिंप्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह को एक करोड़ रुपए की ठगी के मामले में राहत मिलती नहीं दिख रही है। उन्होंने तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए.... राज पान पैलेस में फिर पड़ा छापा, दोनों कारोबारी भाई गिरफ्तार

पुलगांव थाना पुलिस ने सिंप्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह के खिलाफ एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ विशाल रि-रोलर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विशाल केजरीवाल ने शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने संगीता केतन शाह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़िए.... वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का हो रहा हिसाब-किताब, दिल्ली से आई टीम

जहां रास्ता ही नहीं, उस जमीन का सौदा

विशाल ने अपनी शिकायत में बताया कि संगीता शाह ने उनके साथ ऐसी जमीन का सौदा किया, जिसका मौके पर कोई रास्ता नहीं था। उन्होंने सूर्य विहार कॉलोनी, जुनवानी निवासी सिंप्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह से मुलाकात की और 24 जून 2022 को पुलगांव में उनकी 0.081 हेक्टेयर जमीन को खरीदने का सौदा तय किया था।

ये खबर भी पढ़िए.... अब राज्यपाल को लेना होगा लंबित विधेयकों पर फैसला, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

एडवांस दी एक करोड़ रुपए की राशि

सौदा तय हो जाने के बाद विशाल ने संगीता केतन शाह को दो बार में एक करोड़ रुपए की राशि एडवांस के तौर पर दी थी। इकरारनामा के अनुसार भूमि का पंजीयन सीमांकन के बाद उसके नाम पर होना तय हुआ। इसके अलावा इकरारनामे में जमीन के पश्चिम में रोड रास्ता होना बताया गया, लेकिन मौके पर जमीन के पश्चिम में रोड रास्ता नहीं मिला।

रास्ता ना होने के कारण इकरारनामा शुदा जमीन का पंजीकृत बयनामा नहीं हुआ। इस पर विशाल ने संगीता को इकरारनामा के अनुसार जमीन में रोड रास्ता की व्यवस्था करने के लिए कई बार निवेदन किया। इसके बाद भी संगीता ने कोई इंतजाम नहीं किया।

ये खबर भी पढ़िए.... जहां नक्सलियों ने विधायक को धमाके में उड़ाया था,वहां आज तक नहीं बनी सड़क

धोखाधड़ी का मामला पुलगांव थाने में दर्ज कराया

इसके बाद विशाल ने 16 जनवरी 2025 को अनावेदिका से खुद मिलकर इकरारनामा के अनुसार जमीन के पश्चिम भाग पर रोड रास्ता की व्यवस्था करने की बात कही, लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद विशाल ने पुलगांव थाने में संगीता केतन शाह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

दुर्ग भिलाई | दुर्ग न्यूज | दुर्ग न्यूज इन हिंदी | Durg News | durg news in hindi | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • CG News
  • Durg News
  • दुर्ग न्यूज
  • दुर्ग भिलाई
  • durg news in hindi
  • cg news in hindi
  • दुर्ग न्यूज इन हिंदी
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट