सिंगर आदित्य नारायण ने की बदसलूकी, फैंस को मारा फिर मोबाइल छीनकर फेंका

Pooja Kumari | Feb 12, 2024, 24:00 IST
Share
Aditya Narayan
Aditya Narayan

आदित्य नारायण 9 फरवरी की देर शाम शो में परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान वो एक स्टूडेंट पर इतना भड़क गए कि उन्होंने उसके हाथ पर पहले माइक से मारा और फिर उसका मोबाइल फोन छीनकर गाना गाते हुए हवा में दूर फेंक दिया।

RAIPUR. भिलाई के रूंगटा कॉलेज में आयोजित कॉर्निवल में पहुंचे बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आदित्य शो के दौरान एक स्टूडेंट को माइक से मारते और उसका मोबाइल फोन छीनकर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें - शराबी ने कुत्ते को पत्थर से कुचलकर मारा डाला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

आदित्य ने फेंका स्टूडेंट का मोबाइल फोन

बता दें कि आदित्य नारायण 9 फरवरी की देर शाम शो में परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान वो एक स्टूडेंट पर इतना भड़क गए कि उन्होंने उसके हाथ पर पहले माइक से मारा और फिर उसका मोबाइल फोन छीनकर गाना गाते हुए हवा में दूर फेंक दिया। इस दौरान आदित्य को लगा की उनके इस हरकत पर किसी की नजर नहीं पड़ी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एक स्टूडेंट ने पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें - आयुष्मान और डॉ. खूबचंद बघेल योजना, अस्पतालों के करोड़ों रुपए फंसे

स्टूडेंट ने वीडियो रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर किया वायरल

इसके बाद उस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। अब न सिर्फ आदित्य नारायण अपनी इस हरकत पर ट्रोल हो रहे हैं, बल्कि भिलाई में उनके फैंस में काफी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई तरह के नेगेटिव कमेंट किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आदित्य नारायण का एक फैंस इतना उत्साहित था कि उनके पूरे शो का वीडियो बना रहा था। वो आदित्य के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान जब आदित्य स्टेज के नजदीक पहुंचे, उस फैन ने उनका पैर पकड़कर उन्हें मोबाइल दिखाते हुए सेल्फी लेने का इशारा किया था और फैंस के इस हरकत से वो इतने भड़क गए कि उन्होंने सेल्फी लेना तो दूर उसका फोन ही छीनकर दूर फेंक दिया।

यह खबर भी पढ़ें - कौन हैं राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिन्हें राज्यसभा भेज रही बीजेपी

यह खबर भी पढ़ें - आजादी के बाद पहली बार इस विश्वविद्यालय में होगी कॉमर्स की पढ़ाई

Tags:
  • आदित्य नारायण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा