सत्ता बनाम सिस्टम की लड़ाई में नायब तहसीलदार हुए साइडलाइन?
VINAY VERMA | Jun 05, 2026, 18:15 IST
sitapur-mla-case-tehsildar-transfer
सीतापुर के चर्चित थप्पड़ कांड में नया मोड़ आ गया है, जहां भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी से मारपीट के आरोपों के बीच प्रशासन ने उनका तबादला कर दिया है।
सीतापुर के चर्चित थप्पड़ कांड में अब नया मोड़ आ गया है। भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी से मारपीट के आरोपों के बीच सरकार ने मानिकपुरी का तबादला कर दिया है। सरगुजा कलेक्टर के आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी को मैनपाट-राजापुर से हटाकर जिला कार्यालय अंबिकापुर अटैच किया गया है। आदेश में इसे प्रशासनिक व्यवस्था बताया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
थप्पड़ कांड के बाद आया
कुछ दिन पहले सीतापुर में हुए घटनाक्रम ने पूरे प्रदेश की राजनीति और प्रशासन को हिला दिया था। आरोप है कि भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने एक विवाद के दौरान पहले अपने समर्थकों से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ धक्का-मुक्की करवाई और फिर खुद भी थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो और चर्चा सामने आने के बाद मामला राज्यभर में सुर्खियों में आ गया था।
सूत्रों की मानें तो सरकार और संगठन के बीच इस मामले को लेकर कई दौर की चर्चा हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक तनाव कम करने और विवाद को शांत करने के लिए कुछ सहमतियां बनी थीं। इन्हीं में से एक शर्त तुषार मानिकपुरी के स्थानांतरण को लेकर भी बताई जा रही है। हालांकि सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रशासनिक सूत्र दावा कर रहे हैं कि तुषार मानिकपुरी का तबादला उनके स्वयं के निवेदन पर किया गया है। लगातार विवाद और राजनीतिक दबाव के माहौल के बीच उन्होंने दूसरी जगह पदस्थापना की इच्छा जताई थी। आदेश में भी उन्हें अंबिकापुर जिला कार्यालय में आगामी आदेश तक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके वेतन-भत्ते पूर्ववत जारी रहने की बात कही गई है।
थप्पड़ कांड के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों में नाराजगी देखी गई थी। कई संगठनों ने सार्वजनिक रूप से घटना की निंदा की थी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई थी। अब पीड़ित अधिकारी के तबादले ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा यह है कि आखिर कार्रवाई आरोपी पर होगी या फिर पूरा मामला ट्रांसफर के जरिए ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
मामले में नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी पहले ही खुद और विधायक रामकुमार टोप्पो का नार्को टेस्ट कराने की मांग कर चुके हैं। दूसरी ओर विधायक भी जांच में सहयोग की बात कह चुके हैं। लेकिन अब ट्रांसफर आदेश आने के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का नया मौका मिल गया है।
तुषार मानिकपुरी का तबादला हो गया। फाइल बंद नहीं हुई। सबसे बड़ा सवाल अब भी वहीं है- क्या एक जनप्रतिनिधि द्वारा अधिकारी से कथित मारपीट के मामले में जिम्मेदारी तय होगी या फिर पूरा विवाद सिर्फ तबादले की फाइलों में दबकर रह जाएगा? सरगुजा से उठी यह कहानी अब पूरे प्रदेश की सियासत का मुद्दा बन चुकी है।
छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों का आंदोलन समाप्त, कल से लौटेंगे काम पर
गिरफ्तारी देने निकले विधायक रामकुमार टोप्पो, समर्थकों ने सड़क पर लेटकर रोका
तहसीलदार से विवाद में सीतापुर के MLA रामकुमार टोप्पो सहित 10 समर्थकों पर FIR
नायब तहसीलदार से मारपीट पर बवाल! आज से सैकड़ों तहसीलदार हड़ताल पर
थप्पड़ कांड के बाद आया ट्रांसफर आदेश
Sitapur Deputy Tehsildar Transfer order
क्या समझौते की शर्त था तबादला?
अफसर ने खुद मांगा था ट्रांसफर?
प्रशासनिक महकमे में बढ़ी बेचैनी
जांच, नार्को और सियासी संग्राम जारी
बड़ा सवाल अभी बाकी
FAQ
- सीतापुर थप्पड़ कांड क्या है?
सीतापुर थप्पड़ कांड में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर आरोप है कि उन्होंने नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ विवाद के दौरान मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला प्रदेशभर में सुर्खियों में आया। - तुषार मानिकपुरी का तबादला क्यों किया गया?
सरगुजा कलेक्टर के आदेश के अनुसार तुषार मानिकपुरी को मैनपाट-राजापुर से अंबिकापुर जिला कार्यालय में अटैच किया गया। प्रशासन ने इसे प्रशासनिक व्यवस्था बताया है, जबकि राजनीतिक गलियारों में इसके अलग मायने निकाले जा रहे हैं। - विधायक रामकुमार टोप्पो विवादों में क्यों हैं?
भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो सीतापुर थप्पड़ कांड को लेकर विवादों में हैं। उन पर आरोप है कि एक प्रशासनिक विवाद के दौरान नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है, हालांकि विधायक ने जांच में सहयोग की बात कही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
गिरफ्तारी देने निकले विधायक रामकुमार टोप्पो, समर्थकों ने सड़क पर लेटकर रोका
तहसीलदार से विवाद में सीतापुर के MLA रामकुमार टोप्पो सहित 10 समर्थकों पर FIR
नायब तहसीलदार से मारपीट पर बवाल! आज से सैकड़ों तहसीलदार हड़ताल पर
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari