नेताजी को मुश्किल में डाल सकती है छोटी सी चूक, एक फोटो डालकर आम आदमी गुपचुप कर सकता है आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Pratibha ranaa | Mar 21, 2024, 10:43 IST
Share
िनिन
लोकसभा चुनाव 2024

छत्तीसगढ़ में इस बार हाईटैक चुनाव होने जा रहे हैं। इस पूरे सिस्टम से चुनाव आयोग ने कॉमनमैन को जोड़ा है। चुनाव आयोग की तीसरी आंख या यूं कहें कि उनके लिए मुखबरी आम आदमी करेगा।।

अरुण तिवारी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ भले ही छोटा और आदिवासी राज्य माना जाता हो, लेकिन तकनीकि के मामले में बहुत आगे है। यहां पर इस बार हाईटैक चुनाव होने जा रहे हैं। नेताजी को इस बार ज़रा ज्यादा ही संभल संभल कर चलना होगा क्योंकि चुनाव की राह में बड़े धोके हैं। एक ज़रा सी चूक नेताजी को मुश्किल में डाल सकती है। आम आदमी द्वारा क्लिक की गई एक फोटो और गेम ओवर।। क्या है ये पूरा माज़रा, आइए आपको बताते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...LOK SABHA ELECTION : कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार, दिल्ली में CEC की बैठक, आज तय हो सकते हैं 18 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट

चुनाव आयोग का मुखबिर बना कॉमनमैन

छत्तीसगढ़ में इस बार हाईटैक चुनाव होने जा रहे हैं। इस पूरे सिस्टम से चुनाव आयोग ने कॉमनमैन को जोड़ा है। चुनाव आयोग की तीसरी आंख या यूं कहें कि उनके लिए मुखबरी आम आदमी करेगा।। नेताजी ने जरा भी आचार संहिता का उल्लंघन किया तो ये सीधा चुनाव आयोग के पास पहुंच जाएगा।

ये आखिर होगा कैसे

  • चुनाव आयोग ने सी विजिल एप्लीकेशन बनाई है।
  • आम आदमी लाइव फोटो, वीडियो या ऑडियो के ज़रिए इस एप पर तत्काल आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं।
  • यदि कोई आचार संहिता उल्लंघन देखता है तो वो तत्काल फोटो या 2 मिनिट का वीडियो बनाकर सी विजिल पर भेज सकता है।
  • शिकायत गोपनीय तरीके से या रजिस्टर्ड होकर भी की जा सकती है।
  • आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी कार्यवाही संबंधी जानकारी शिकायतकर्ता तक भी पहुंचाई जाएगी।
  • 100 मिनिट के अंदर की जाएगी कार्यवाही और शिकायतकर्ता तक भेजी जाएगी निराकरण की सूचना

ऑनलाइन पर्चा भर सकता है उम्मीदवार

चुनाव आयोग ने सिर्फ आम आदमी के लिए ही नहीं होने वाले माननीय के लिए भी हाईटैक सुविधा दी है।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024 : इंदौर में 2 अप्रैल तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वाले ही दे सकेंगे वोट, जानें कब हैं वोटिंग

ये है सुविधा

  • उम्मीदवार सुविधा एप के जरिए ऑनलाइन अपना नामांकन भर सकते हैं और शपथ पत्र भी दे सकते हैं, लेकिन उम्मीदवार को टाइम स्लॉट लेकर भौतिक सत्यापन कराना होगा।
  • रैली या रोड शो के लिए भी ऑनलाइन अनुमति ली जा सकती है।।

ये है छत्तीसगढ़ के वोटरों की जानकारी

  • कुल वोटर - 2 करोड़ 5 लाख 13 हज़ार 252
  • महिला वोटर - 1 करोड़ 3 लाख 32 हज़ार 115
  • पुरुष वोटर - 1 करोड़ 1 लाख 80 हज़ार 405
  • सर्विस वोटर - 19 हज़ार 905
  • मतदान केंद्र - 24 हज़ार 230
  • संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र - 1800
Tags:
  • लोकसभा चुनाव 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा