बीजापुर में ग्रेनेड लॉन्चर सेल फटने से घायल जवान शहीद, निर्वाचन आयोग देगा 30 लाख मुआवजा
Rahul Garhwal | Apr 20, 2024, 24:35 IST
Soldier martyred due to UBGL cell explosion in Bijapur
बीजापुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान ग्रेनेड लॉन्चर सेल फटने से घायल जवान रायपुर लाते वक्त शहीद हो गया। निर्वाचन आयोग ने शहीद जवान के परिजन को 30 लाख और घायल जवान को 15 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
Soldier Martyred By UBGL Cell Blast
शिव शंकर सारथी, BIJAPUR/RAIPUR. एयर एंबुलेंस से बीजापुर से रायपुर लाते वक्त एक जवान शहीद हो गया। ये जवान बीजापुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान ग्रेनेड लॉन्चर का सेल फटने से घायल हुआ था। निर्वाचन आयोग ने शहीद जवान के परिजन को 30 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं दूसरे घायल जवान का इलाज जारी है। उसे निर्वाचन आयोग की तरफ से 15 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
चुनाव ड्यूटी के दौरान घायल हुए थे 2 जवान
बीजापुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान UBGL ( अंडर बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर ) का सेल फट गया था। इसमें जवान देवेंद्र कुमार और एचसी मनु घायल हुए थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों के घायल या मृत्यु होने पर छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमों के मुताबिक अनुग्रह राशि दी जाती है।
ये खबर भी पढ़िए..
बम बारूद वाले बस्तर में शांतिपूर्ण मतदान, 63.41 प्रतिशत वोटिंग
रायपुर लाते वक्त शहीद हुए जवान देवेंद्र कुमार
घायल जवान देवेंद्र कुमार को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से रायपुर लाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उन्होंने आखिरी सांस ली। बीजापुर में CRPF की 62वीं बटालियन की ई-कंपनी मतदान को लेकर एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान उनके साथ हादसा हुआ था।
UBGL cell blast in Bijapur | 30 lakh compensation to the family of martyred soldier | Chhattisgarh Government | बीजापुर में UBGL सेल ब्लास्ट | UBGL सेल ब्लास्ट से घायल जवान शहीद | शहीद जवान के परिवार को 30 लाख मुआवजा | छत्तीसगढ़ सरकार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari