जवानों ने हिड़मा, देवा समेत कई बड़े नक्सल लीडरों को घेरा
Krishna Kumar Sikander | Apr 23, 2025, 18:41 IST
soldiers surrounded many big Naxal leaders including Hidma, Deva the sootr
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। यह मुठभेड़ कांकेर पुजारी और गलगम की पहाड़ी पर चल रही है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के विरुद्ध बड़ा ऑपरेशन चलाया है। इस आपरेशन में लगभग पांच हजार से अधिक जवान लगे हैं। नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 को घेर रखा है। माना जा रहा है कि बटालियन नंबर-1 हिड़मा, देवा समेत कई बड़े नक्सल लीडर घिर गए हैं। दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। यह मुठभेड़ कांकेर पुजारी और गलगम की पहाड़ी पर चल रही है।
ये खबर भी पढ़ें... भाजपा पार्षद समेत 11 को कश्मीरी व्यापारी ने सुरक्षित निकाला
छत्तीसगढ़ में तैनात सुरक्षा बलों के अतिरिक्त तेलंगाना से ग्रेहाउंडस के जवानों की टीम नक्सलियों को घेर रखा है। मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। दोनों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है। इस बीच बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर हो रही मुठभेड़ स्थल पर जवानों के लिए हेलीकॉप्टर से पानी और खाना भिजवाया गया है। साथ ही बीजापुर से बड़ी संख्या में जवानों की बैकअप पार्टी को भेजा गया है।
ये खबर भी पढ़ें... देश का नया टेक्सटाइल हब बनने की तैयारी में छत्तीसगढ़
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ स्थल पर 100 से अधिक नक्सली मौजूद हैं। इसमें PLGA और कम्पनी नंबर -1 के कई बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि मुठभेड़ स्थल पर हिड़मा, देवा, सहदेव और केशव भी घिरे हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन का पैसा मत दो, अवैध रेत उत्खनन को बंद करा दो
बीजापुर के तोड़समपारा में भी नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों की फायरिंग का जवानों ने भी करारा जवाब दिया है। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में नक्सली वेल्ला वचाम मारा गया। वह अंबेली ब्लास्ट में शामिल था। नक्सली से 315 बोर की रायफल और कई कारतूस बरामद हुए हैं। वेल्ला वचाम गुंडीपुरी आरपीसी का मिलिशिया प्लाटून कमांडर था और उस पर 3 लाख का इनाम था।
ये खबर भी पढ़ें... CGPS के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Tags : soldiers | Naxal | leaders | Chief Hidma | Naxal Hidma | नक्सली लीडर हिड़मा | Bijapur
ये खबर भी पढ़ें... भाजपा पार्षद समेत 11 को कश्मीरी व्यापारी ने सुरक्षित निकाला
मुठभेड़ में दो जवान घायल
ये खबर भी पढ़ें... देश का नया टेक्सटाइल हब बनने की तैयारी में छत्तीसगढ़
मुठभेड़ स्थल पर 100 से अधिक नक्सली
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन का पैसा मत दो, अवैध रेत उत्खनन को बंद करा दो
3 लाख का इनामी नक्सली मारा गया
ये खबर भी पढ़ें... CGPS के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Tags : soldiers | Naxal | leaders | Chief Hidma | Naxal Hidma | नक्सली लीडर हिड़मा | Bijapur
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari