वर्दी की गरमी पड़ गई महंगी... ड्रग्स केस में फंसाने की दी धमकी, SP ने की बड़ी कार्रवाई

Kanak Durga Jha | Oct 06, 2024, 10:25 IST
Share
SP took major action threatened getting implicated drug case
SP took major action threatened getting implicated drug case

Chhattisgarh News : सरगुजा एसपी योगेश कुमार पटेल ने विवादित आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी को विभागीय जांच के बाद बर्खास्त कर दिया है।

सरगुजा एसपी योगेश कुमार पटेल ने विवादित आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी को विभागीय जांच के बाद बर्खास्त कर दिया है। फिरदौसी के खिलाफ ड्रग्स के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज कर धमकी देने समेत कई शिकायतें थीं। जांच में शिकायत सही पाई गई। अंबिकापुर के चोपड़ापारा निवासी सैय्यद आलम ने सरगुजा एसपी से शिकायत की थी कि, वो चोपड़ापारा में सैलून का संचालन करता था। सैलून के संचालन को लेकर उसका अजविंदर कौर से विवाद हुआ था।

इसकी थाने में कोई शिकायत नहीं की गई थी। शिकायत नहीं होने बाद भी आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी उनके बीच में आया। आरक्षक ने सैय्यद आलम को जान से मारने की धमकी दी और ड्रग्स के केस में फंसाने की धमकी दी। आरक्षक ने सैय्यद आलम को सैलून और शहर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। सैय्यद आलम ने पुलिस को आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी और अपने साले रेहान अहमद के बीच हुई बातचीत का ऑडियो रिकार्ड भी दिया।

ये खबर भी पढ़िए... Maa Angarmoti Devi Temple: धरती से प्रकट हुई मां अंगारमोती देवी... अनूठा है मंदिर का इतिहास

दूसरी शिकायत में भी आरक्षण मिला दोषी

दूसरे मामले में रेशमा परवीन और आयुष सिन्हा ने आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी के खिलाफ गाली-गलौज कर धमकी देने और प्रताड़ित करने की शिकायत एसपी से की थी। मामले की जांच में सभी पक्षों का बयान लिया गया। आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी ने रेशमा और आयुष से बेवजह गाली-गलौज कर अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें प्रताड़ित करने की पुष्टि हुई।

जांच के बाद एसपी ने किया बर्खास्त

विभागीय जांच के बाद एएसपी मानक राम कश्यप ने रिपोर्ट सरगुजा एसपी योगेश पटेल को सौंपी थी। मामले की जांच में आरक्षक को दोषी पाया गया। एसपी योगेश पटेल ने आरक्षक आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले, शिकायतों के बाद आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी को 6 दिसंबर 2023 को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया था। एसपी ने निलंबन अवधि 246 दिनों को निलंबन में ही रखने का आदेश दिया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • आरक्षक ने ड्रग्स केस में फंसाने की दी धमकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा