तीन दिन में 15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, एडमिट कार्ड के बिना नो एंट्री

Arun Tiwari | Jan 25, 2026, 11:34 IST
Share
state level employment fair raipur 15 thousand jobs
state level employment fair raipur 15 thousand jobs

रायपुर में 29 जनवरी से राज्य स्तरीय रोजगार मेला शुरू हो रहा है। यहां 15 हजार से ज्यादा पदों के लिए युवाओं को नौकरी मिलेगी। इस रोजमार मेले में एडमिट कार्ड के साथ प्रवेश होगा। साथ ही, यह आयोजन पूरी तरह से डिजिटल तरीके से होगा।

News In Short

  • रायपुर में 29 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला शुरू होगा।
  • 15 हजार रिक्त पदों के लिए युवाओं को प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी किए जाएंगे।
  • अब रोजगार मेले में उम्मीदवारों को इंटरव्यू का समय और स्थान पहले से तय होगा।
  • 56 हजार युवाओं ने इस रोजगार महाकुंभ में ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
  • 45 से अधिक निजी कंपनियां मौके पर ही युवाओं का चयन करेंगी।

News In Detail

Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 29 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी रोजगार मेले का आयोजन प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर पूरी तरह डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। इस बार रोजगार मेले में भी भारी भीड़ और अव्यवस्था की तस्वीरें सामने आती थीं, लेकिन इस बार नजारा बदला हुआ होगा।

15 हजार पदों पर नौकरी

15 हजार से अधिक रिक्त पदों के लिए आयोजित मेले में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन करने वालों के लिए बाकायदा प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पर अपनी योग्यता और पसंद के क्षेत्र का चयन कर चुके हैं, उसी के आधार पर यह तय होगा कि उनका साक्षात्कार किस दिन, किस समय और किस कक्ष में होगा।

इससे अभ्यर्थियों को भटकना नहीं पड़ेगा। मेले में शामिल कंपनियों के अनुसार सरकार ने जिलावार तारीखें तय की हैं। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में यह मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

56 हजार युवाओं का आवेदन

इस रोजगार महाकुंभ में युवाओं में किस कदर उत्साह है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 जनवरी तक कुल 56 हजार 08 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है।

रोजगार की तलाश में बिलासपुर जिला सबसे आगे रहा है। यहां से सर्वाधिक 5211 आवेदक मिले हैं। इसके बाद दुर्ग (4142), रायपुर (4092) के युवाओं ने ज्यादा उत्साह दिखाया है।

इस तारीख को ये जिले

29 जनवरी (कुल पंजीकरण : 17 हजार 823)

इस दिन रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, गरियाबंद, कोरिया, एमसीबी और सक्ती जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

30 जनवरी (कुल पंजीकरण : 19 हजार 821)

दूसरे दिन दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, जांजगीर चांपा, मुंगेली, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के युवाओं को अवसर मिलेगा।

31 जनवरी (कुल पंजीकरण : 18 हजार 964)

अंतिम दिन बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जीपीएम, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव और नारायणपुर जिले के अभ्यर्थियों के लिए अवसर रहेगा।

45 से ज्यादा निजी कंपनियां लेंगी भाग

इस मेले में निजी क्षेत्र की 45 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो मौके पर ही युवाओं का चयन करेंगी। अभ्यर्थियों को रोजगार पोर्टल या ऐप से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। साथ में सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) की मूल व फोटोकॉपी दो प्रतियों में साथ लाना अनिवार्य होगा। यह पूरी प्रक्रिया युवाओं के लिए पूरी तरह निःशुल्क है।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश और राजस्थान में बर्फीली ठंड के साथ छाया घना कोहरा, छत्तीसगढ़ को मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में दिख रहा वूमन्स पॉवर, कर्ज देने में हिचक नहीं रहे बैंक, पांच साल में दोगुना लोन

छत्तीसगढ़ में कमिश्नर प्रणाली पर असमंजस, बढ़ेगा या सीमित रहेगा दायरा,कैबिनेट में नहीं हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ शासन में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, तीन IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • रोजगार मेला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती