छत्तीसगढ़ में HSRP लागू करने में सख्ती, परिवहन विभाग ने कसी कमर

Krishna Kumar Sikander | Jun 22, 2025, 18:18 IST
Share
Strictness in implementing HSRP in Chhattisgarh the sootr
Strictness in implementing HSRP in Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को अनिवार्य करने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। बिना HSRP वाले वाहनों पर अब चालान की तलवार लटक रही है। हाई-लेवल समीक्षा बैठक में परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को एक्शन लेने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को अनिवार्य करने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। बिना HSRP वाले वाहनों पर अब चालान की तलवार लटक रही है। मंत्रालय महानदी भवन में हुई एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक में परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए। HSRP ऑर्डर की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त जांच अभियान चलाने का आदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें... महिला अफसर ने काटा चालान, युवक बीच सड़क पर बैठकर करने लगा ड्रामा, दी धमकी

ऑर्डर दोगुना करने की ठोस रणनीति

धमतरी, जशपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, बैकुंठपुर, रायपुर और बिलासपुर जैसे जिलों के अधिकारियों को HSRP ऑर्डर दोगुना करने की ठोस रणनीति बनाने को कहा गया। परिवहन आयुक्त ने सुझाव दिया कि तहसील मुख्यालयों, ग्रामीण कस्बों, औद्योगिक क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में HSRP कैंप लगाए जाएं। खासकर भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के कर्मचारी पार्किंग में विशेष कैंप लगाने पर जोर दिया गया। पेट्रोल पंप और सार्वजनिक स्थानों पर बैनर-पोस्टर के जरिए लोगों को जागरूक करने की योजना भी बनाई गई।

ये खबर भी पढ़ें... बिना जुर्माना दिए ऑनलाइन बचा सकते हैं अपने पैसे, जानिए चालान रद्द करवाने का तरीका

फिटमेंट सेंटर्स खोलने का निर्देश

ये खबर भी पढ़ें... हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई तो कटेगा चालान

अनुबंधित कंपनियों को जिला और तहसील स्तर पर स्थायी HSRP फिटमेंट सेंटर्स खोलने और जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश मिला। परिवहन अधिकारियों को इन सेंटर्स का नियमित निरीक्षण करने और एक हफ्ते में दोबारा समीक्षा बैठक करने को कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें... DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी के बोनट पर मनाया जन्मदिन, वायरल वीडियो से मचा हंगामा

मकसद ट्रैकिंग को पुख्ता करना

HSRP का मकसद है वाहनों की सुरक्षा और ट्रैकिंग को पुख्ता करना। यह नियम 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड सभी वाहनों पर लागू है। सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के आदेश के बावजूद, छत्तीसगढ़ में लाखों वाहन अभी भी HSRP से वंचित हैं। अब परिवहन विभाग ने इस कमी को दूर करने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। "HSRP लगवाएं, चालान से बचें, वाहन सुरक्षा को अपनाएं!" - यही है परिवहन विभाग का नया मंत्र।

thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

छत्तीसगढ़ में HSRP | छत्तीसगढ़ में HSRP लागू करने में सख्ती | छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने कसी कमर | Strictness in implementing HSRP in Chhattisgarh | chhattisgarh Transport Department has geared up

Tags:
  • हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट
  • छत्तीसगढ़ में HSRP
  • छत्तीसगढ़ में HSRP लागू करने में सख्ती
  • छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने कसी कमर
  • Strictness in implementing HSRP in Chhattisgarh
  • chhattisgarh Transport Department has geared up
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज