सुकमा DSP पर जानलेवा हमला: युवक-युवती ने चेहरे और गले पर मारा चाकू, जानें पूरा मामला
Harrison Masih | Published:
sukma-dsp-tomesh-verma-knife-attack-dantewada-old-enmity the sootr
सुकमा में पदस्थ डीएसपी तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में एक युवक और युवती ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी रमाशंकर साहू और रजनिशा वर्मा दुर्ग से उनका पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचे थे। हमले में डीएसपी के चेहरे और गले पर गंभीर चोटें आई हैं।
Dantewada/Sukma: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुकमा में पदस्थ DSP तोमेश वर्मा पर एक युवक और युवती ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
हमलावरों ने डीएसपी का सुकमा से दंतेवाड़ा तक पीछा किया और मौका पाकर उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में अधिकारी के चेहरे और गले पर गंभीर चोटें आई हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में NSUI प्रदेश सचिव पर चाकू से हमला, कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था आरोपी, फिर गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, डीएसपी तोमेश वर्मा किसी विभागीय काम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय आए हुए थे। इसी दौरान दुर्ग के रहने वाले दो आरोपी रमाशंकर साहू और रजनिशा वर्मा उनका पीछा करते हुए सुकमा से दंतेवाड़ा पहुंच गए।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में जैसे ही अधिकारी अकेले मिले, आरोपियों ने चाकू निकाल कर उन पर हमला कर दिया।
हमले में डीएसपी वर्मा के सिर और गले के पास गहरा घाव हुआ है। घटना के तुरंत बाद उन्हें खून से लथपथ हालत में दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक खून बहने के कारण वे काफी कमजोर हो गए थे, लेकिन प्राथमिक उपचार और टांके लगाने के बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में कांग्रेस नेताओं पर चाकू से हमला, पेट्रोल पंप पर विवाद रोकने पहुंचे थे, यूथ कांग्रेस ने घेरा थाना, केस दर्ज
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर में आदिवासी किसानों पर जानलेवा हमला, उत्तर प्रदेश के 9 आरोपी गिरफ्तार
प्रारंभिक जांच में हमले की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों और तोमेश वर्मा के बीच दुर्ग जिले की कोर्ट में काफी समय से एक कानूनी प्रकरण चल रहा था।
सितंबर 2025 में इस मामले में फैसला आया था, जिसमें डीएसपी तोमेश वर्मा दोषमुक्त (बरी) हो गए थे। माना जा रहा है कि कोर्ट के इसी फैसले और पुराने विवाद से नाराज होकर आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से यह जानलेवा हमला किया।
ये खबर भी पढ़ें... स्कूल के अंदर चाकूबाजी, छात्र पर जानलेवा हमला, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी नहीं रुक रही घटनाएं
वारदात के बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और हमलावर युवक-युवती को गिरफ्तार कर लिया।
हमलावरों ने डीएसपी का सुकमा से दंतेवाड़ा तक पीछा किया और मौका पाकर उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में अधिकारी के चेहरे और गले पर गंभीर चोटें आई हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में NSUI प्रदेश सचिव पर चाकू से हमला, कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था आरोपी, फिर गिरफ्तार
पीछा कर दंतेवाड़ा पहुंचे हमलावर
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में जैसे ही अधिकारी अकेले मिले, आरोपियों ने चाकू निकाल कर उन पर हमला कर दिया।
सिर और गले पर गहरा वार, हालत खतरे से बाहर
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में कांग्रेस नेताओं पर चाकू से हमला, पेट्रोल पंप पर विवाद रोकने पहुंचे थे, यूथ कांग्रेस ने घेरा थाना, केस दर्ज
ऐसे समझें पूरी घटनासुकमा डीएसपी तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा के में एक युवक और युवती ने चाकू से हमला कर दिया। दुर्ग के रहने वाले आरोपी, डीएसपी का सुकमा से पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचे और मौका मिलते ही उनके चेहरे व गले पर वार किया। हमले में अधिकारी के चेहरे और सिर पर गहरी चोटें आई हैं; उन्हें तत्काल दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले की वजह दुर्ग कोर्ट में विचाराधीन एक पुराना केस बताया जा रहा है, जिसमें डीएसपी को सितंबर 2025 में दोषमुक्ति मिली थी; इसी खुन्नस में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। |
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर में आदिवासी किसानों पर जानलेवा हमला, उत्तर प्रदेश के 9 आरोपी गिरफ्तार
पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
सितंबर 2025 में इस मामले में फैसला आया था, जिसमें डीएसपी तोमेश वर्मा दोषमुक्त (बरी) हो गए थे। माना जा रहा है कि कोर्ट के इसी फैसले और पुराने विवाद से नाराज होकर आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से यह जानलेवा हमला किया।
ये खबर भी पढ़ें... स्कूल के अंदर चाकूबाजी, छात्र पर जानलेवा हमला, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी नहीं रुक रही घटनाएं
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: आरोपी गिरफ्त में
दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा- "युवक और युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला दुर्ग के किसी पुराने प्रकरण की रंजिश का लग रहा है। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जल्द ही विस्तृत तथ्य सामने रखे जाएंगे।
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha