तेंदूपत्ता बोनस में करोड़ों का घोटाला: EOW-ACB ने 11 अधिकारी-कर्मचारियों को दबोचा

Harrison Masih | Jun 26, 2025, 19:51 IST
Share
sukma tendupatta bonus scam EOW- ACB arrested 11 officers and employees the sootr
sukma tendupatta bonus scam EOW- ACB arrested 11 officers and employees the sootr

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तेंदूपत्ता संग्राहकों की बोनस राशि के घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर वन विभाग के 11 अधिकारी-कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Sukma Tendupatta Scam: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तेंदूपत्ता संग्राहकों की बोनस राशि के घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर वन विभाग के 11 अधिकारी-कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 4 वन कर्मचारी और 7 समिति प्रबंधक शामिल हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त कार्रवाई में सभी आरोपियों को दंतेवाड़ा कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला: कारोबारी विजय भाटिया को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज

क्या है पूरा मामला?

तेंदूपत्ता संग्राहकों को साल 2021 और 2022 के लिए करीब 6.5 करोड़ रुपये की बोनस राशि दी जानी थी, जिसे वन मंडल सुकमा की 15 समितियों (2021) और 10 समितियों (2022) को ट्रांसफर किया गया था। यह राशि लगभग 66 हजार संग्राहकों को बांटी जानी थी। लेकिन जांच में सामने आया कि फर्जी नामों से भुगतान दिखाया गया, जिनमें कुछ मृतक संग्राहकों के नाम भी शामिल हैं। कई संग्राहकों को आज तक बोनस की राशि नहीं मिली।

362 लाख रुपये से अधिक राशि की नगद निकासी कर ली गई, जिसका वितरण नहीं हुआ। अफसरों ने नक्सल संवेदनशीलता का हवाला देकर नगद वितरण की अनुमति ली थी।

ये खबर भी पढ़ें... गरियाबंद विधवा पेंशन घोटाला, दो लिपिक निलंबित, पुलिस ने की गिरफ्तारी

कार्रवाई की शुरुआत कैसे हुई?

जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम ने इस मामले को उठाया और वन मंत्री केदार कश्यप से मिलकर जांच की मांग की। भाजपा के दबाव के बाद सरकार ने एसीबी और ईओडब्ल्यू को जांच सौंपी। जांच में घोटाले की पुष्टि हुई और उसके बाद गिरफ्तारी हुई।

अब तक की प्रशासनिक कार्रवाई:

11 समिति प्रबंधक कार्य से पृथक किए गए।

सभी 11 समितियों के संचालक मंडल भंग किए गए।

वनमंडलाधिकारी सुकमा को निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

समितियों के नोडल अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... शिक्षा विभाग के बाबू कमल राठौर के यहां छापा, 20 करोड़ का घोटाला के आरोप में जांच जारी

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज़

हुंगाराम मरकाम ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 2018 से 2023 तक कांग्रेस शासन में लूट मची रही। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर भी सवाल उठाए और कवासी लखमा के कथित शराब घोटाले पर चुप्पी को लेकर कांग्रेस की आलोचना की।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में एनएफएसएम योजना में घोटाला, कागजों में बोया चना, लाखों का गबन

सुकमा तेंदूपत्ता घोटाला | तेंदूपत्ता बोनस में घोटाला | सुकमा वनविभाग के 11 गिरफ्तार | EOW- ACB की कार्रवाई | Sukma Tendupatta scam | sukma forest department '

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सुकमा तेंदूपत्ता घोटाला
  • तेंदूपत्ता बोनस में घोटाला
  • सुकमा वनविभाग के 11 गिरफ्तार
  • EOW- ACB की कार्रवाई
  • Sukma Tendupatta scam
  • sukma forest department
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच