छत्तीसगढ़ में गर्मी की वजह से आज से ही छुट्टियां शुरू, 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
Rahul Garhwal | Apr 22, 2024, 24:30 IST
Summer vacation from 22 April to 15 June Due to heat in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियां 22 अप्रैल से ही दे दी हैं। 22 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। पहले 1 मई से छुट्टियां शुरू होने वाली थीं।
Summer Vacation In Chhattisgarh From 22nd April
RAIPUR. छत्तीसगढ़ में 22 अप्रैल से ही गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। पहले 1 मई से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी होने वाली थी। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 22 अप्रैल से ही समर वेकेशन शुरू करने का फैसला ले लिया। अब 22 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। टीचर्स के लिए ये आदेश लागू नहीं होगा।
h
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने लिखा था पत्र
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखा था। इसमें मांग की थी कि रायपुर जिले में पारा 42 डिग्री पार कर रहा है। ऐसे में जल्द से जल्द स्कूलों में छुट्टियां की जाएं। वहीं प्रदेशभर के स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए थे कि वे सुबह 7 बजे से क्लास लगाएं।
सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का 30 अप्रैल तक शेड्यूल
प्राइवेट स्कूलों का नया सेशन 1 अप्रैल से शुरू हो गया है। वहीं सरकारी स्कूलों में रिजल्ट जारी होने के बाद से बच्चों की अटेंडेंस कम है। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों ने 30 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी किया है। वहीं गर्मी को देखते हुए जल्दी छुट्टी की मांग की जा रही थी।
ये खबर भी पढ़िए..
CG Liquor scam में टॉप 10 में से 3 गिरफ्तार, बाकियों का नंबर कब?
आदेश के बाद भी 7 बजे की जगह 9 बजे से लग रहे थे स्कूल
स्कूल शिक्षा विभाग ने सुबह 7 बजे से स्कूल लगाने के आदेश दिए थे, लेकिन स्कूल पहले की तरह 8-9 बजे से ही खुल रहे थे। तापमान 42 डिग्री को छू रहा है। कई बच्चे गर्मी की वजह से बीमार हो रहे थे।
Chhattisgarh School Education Department | School holiday in Chhattisgarh due to heat | School holiday in Chhattisgarh from 22 April to 15 June | छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग | छत्तीसगढ़ में गर्मी की वजह से स्कूलों की छुट्टी | छत्तीसगढ़ में 22 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी | छत्तीसगढ़ में 22 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari