हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को सुप्रीम कोर्ट से राहत: 4 मामलों में गिरफ्तारी पर रोक, पर अभी भी फरार
Harrison Masih | Dec 22, 2025, 17:55 IST
supreme-court-stay-arrest-rohit-tomar-four-cases-raipur
सुप्रीम कोर्ट ने रायपुर के हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की 4 एफआईआर में गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट में दलील दी गई कि ये मामले वैध साहूकारी लाइसेंस और व्यावसायिक लेन-देन से जुड़े हैं। हालांकि, रोहित पर कुल 16 मामले दर्ज हैं।
Raipur. राजधानी के चर्चित सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने रोहित तोमर के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में दर्ज चार अलग-अलग एफआईआर (FIR) के मामलों में गिरफ्तारी पर 19 दिसंबर को रोक लगा दी है।
ये मामले जून और जुलाई 2025 के दौरान दर्ज किए गए थे, जिनमें उन पर डरा-धमकाकर अत्यधिक ब्याज वसूलने के आरोप थे।
ये खबर भी पढ़ें... हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर इनाम घोषित; हाईकोर्ट ने खारिज किया रिव्यू पिटीशन
रोहित तोमर की ओर से एडवोकेट हिमांशु शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि ये चारों मामले पूरी तरह से कॉमर्शियल (व्यावसायिक) लेन-देन से जुड़े हैं।
जो पैसा ब्याज पर दिया गया था, वह वैध साहूकारी लाइसेंस के आधार पर दिया गया था। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को व्यावसायिक विवाद को आपराधिक रंग देने की कोशिश बताया गया।
ये खबर भी पढ़ें... हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स पर एक और FIR दर्ज: 5 माह में 8वां केस, ब्लैकमेलिंग–ठगी का नया मामला सामने आया
सुप्रीम कोर्ट ने केवल उन 4 एफआईआर पर रोक लगाई है जो पुरानी बस्ती थाने से संबंधित हैं। रायपुर पुलिस के मुताबिक, तोमर बंधुओं पर 16 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। मारपीट, अवैध वसूली, और ब्लैकमेलिंग के अन्य पुराने और नए मामलों में पुलिस अब भी रोहित तोमर को गिरफ्तार कर सकती है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि तोमर बंधु छोटे व्यापारियों और जरूरतमंदों को जाल में फंसाकर 10 गुना तक वसूली करते थे:
ये खबर भी पढ़ें... वीरेंद्र तोमर केस: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत बोले, 'थाने में बेटी के कपड़े फाड़े गए, BJP सांसद ने मांगे 5 करोड़'
9 नवंबर 2025 को पुलिस ने रोहित के भाई वीरेंद्र तोमर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। वीरेंद्र फिलहाल रायपुर जेल में है, लेकिन उसने पूछताछ में रोहित के ठिकानों का कोई सुराग नहीं दिया है।
पुलिस ने फरार रोहित तोमर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस का मानना है कि कुछ स्थानीय रसूखदार लोग रोहित को छिपने में मदद कर रहे हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार,प्रॉपर्टी भी जब्त करने की तैयारी
रायपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि फरार आरोपी रोहित तोमर के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
ये मामले जून और जुलाई 2025 के दौरान दर्ज किए गए थे, जिनमें उन पर डरा-धमकाकर अत्यधिक ब्याज वसूलने के आरोप थे।
ये खबर भी पढ़ें... हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर इनाम घोषित; हाईकोर्ट ने खारिज किया रिव्यू पिटीशन
कोर्ट में क्या रही दलील?
जो पैसा ब्याज पर दिया गया था, वह वैध साहूकारी लाइसेंस के आधार पर दिया गया था। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को व्यावसायिक विवाद को आपराधिक रंग देने की कोशिश बताया गया।
ये खबर भी पढ़ें... हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स पर एक और FIR दर्ज: 5 माह में 8वां केस, ब्लैकमेलिंग–ठगी का नया मामला सामने आया
पुलिस की कार्रवाई जारी: अन्य मामलों में खतरा बरकरार
सूदखोरी का 'खूनी' गणित: पीड़ितों के खुलासे
| पीड़ित का नाम | मूल राशि ली | वसूली गई राशि |
| नरेश सचदेवा | ₹2.5 लाख | ₹20 लाख |
| गोपाल कुमार | ₹2 लाख | ₹28 लाख |
| जयदीप बनर्जी | ₹16 लाख | ₹52 लाख |
| हरीश कछवाहा | ₹3.5 लाख | ₹50 लाख |
भाई वीरेंद्र जेल में, रोहित अब भी पुलिस की रडार से बाहर
पुलिस ने फरार रोहित तोमर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस का मानना है कि कुछ स्थानीय रसूखदार लोग रोहित को छिपने में मदद कर रहे हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार,प्रॉपर्टी भी जब्त करने की तैयारी
रायपुर पुलिस की अपील
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari