टीएस बाबा और बैज एक मंच पर, भूपेश भी पहुंचे, आंदोलन से बढ़ा सियासी दबाव

Harrison Masih | May 26, 2026, 17:07 IST
Share
surajpur-congress-protest-singhdeo-deepak-baij
surajpur-congress-protest-singhdeo-deepak-baij

सूरजपुर के विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का धरना अब बड़ा राजनीतिक आंदोलन बनता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का समर्थन मिल गया है। दोनों नेताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने चल रहा कांग्रेस का प्रदर्शन अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का साथ मिल गया है। दोनों ने एक साथ भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक अमले में हड़कंप चल गया है।

TS ने प्रशासन को दी चेतावनी

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सूरजपुर पुलिस प्रशासन अड़ियल रवैया अपना रहा है।अगर शाम 6 बजे तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उनका सूर्यास्त तक उपवास रहता है। अगर तब तक प्रशासन ने फैसला नहीं लिया तो वही उपवास भूख हड़ताल में बदल जाएगा। टीएस सिंहदेव ने प्रशासन पर कांग्रेस नेताओं की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया।

क्या है पूरा मामला?

पूरा विवाद सूरजपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन से जुड़ा हुआ है। नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। कांग्रेस इस कार्रवाई को गलत बता रही है। पार्टी नेताओं की मांग है कि यह केस तुरंत निरस्त किया जाए। इसी मांग को लेकर 25 मई को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी विश्रामपुर थाने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने उनकी मांग नहीं मानी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने थाने के सामने ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

भूपेश भी पहुंचे

BJP नेताओं पर FIR नहीं होने से नाराजगी

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नरेंद्र जैन के घर जाकर विवाद करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है।कांग्रेस का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि कांग्रेस नेताओं पर तुरंत केस दर्ज कर दिया गया। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगा रही है।

एक मंच पर दिखे सिंहदेव और बैज

राजनीतिक तौर पर यह प्रदर्शन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि टीएस सिंहदेव और दीपक बैज एक साथ आक्रामक अंदाज में नजर आए। पिछले कुछ समय से कांग्रेस के भीतर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन विश्रामपुर धरने में दोनों नेताओं की मौजूदगी ने कई अटकलों पर विराम लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नेताओं के समर्थन में नारेबाजी की।

शाम 6 बजे पर टिकी सबकी नजर

अब सबकी नजर शाम 6 बजे पर टिकी हुई है। अगर प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया तो आंदोलन और तेज हो सकता है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह पीछे हटने के मूड में नहीं है। भूख हड़ताल की घोषणा के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है। सूरजपुर का यह धरना अब सिर्फ स्थानीय मामला नहीं रह गया। यह कांग्रेस बनाम प्रशासन की सीधी लड़ाई में बदलता नजर आ रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

धान खरीदी, मनरेगा-एक्ट के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, नेशनल हाइवे और विधानसभा में चक्काजाम

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय घेरने निकले, मोदी-शाह के पोस्टर पर पोती कालिख

चुनाव में छिटके आदिवासियों को साधने छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मेगा प्लान, एसटी काउंसिल बनाई, जिला अध्यक्ष भी तैनात

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में टीएस सिंहदेव और चरणदास महंत की नाराजगी ने दिखाया रंग! क्या रही टिकट कटने के पीछे की वजह!

Tags:
  • टीएस सिंहदेव
  • कांग्रेस का प्रदर्शन
  • दीपक बैज
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • सूरजपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा