सूरजपुर जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की तड़प-तड़पकर मौत,देखने भी नहीं आए डॉक्टर-नर्स
Harrison Masih | Sept 25, 2025, 19:00 IST
surajpur-hospital-pregnant-woman -died-doctor-absent the sootr
सूरजपुर जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला तीन घंटे तक बिना इलाज पड़ी रही। डॉक्टर और नर्स क्यों अनुपस्थित थे, और रात ढाई बजे अचानक क्या हुआ, पढ़िए इस चौंकाने वाली घटना की पूरी कहानी।
Surajpur pregnant woman died: सूरजपुर जिले के जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा से पीड़ित 24 वर्षीय महिला रेखा राजवाड़े की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। बुधवार रात को जब रेखा को प्रसव पीड़ा हुई, परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले आए, लेकिन इसके बावजूद तीन घंटे तक डॉक्टर और नर्स उनके पास नहीं आए, जिससे समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उनकी जान चली गई।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के हमर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला, डॉ. नेहा खेमका हटाई गईं, शिशु स्वास्थ्य की नोडल अफसर पर भी एक्शन संभव
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में साउथ अफ्रीकी छात्र की मौत से मचा हड़कंप.. जांच में जुटा प्रशासन
रात ढाई बजे रेखा बेहोश हो गईं और उनकी सांसें थम गईं। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्स मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद रेखा और उनके बच्चे दोनों को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार को गहरा शोक और आक्रोश हुआ।
ये खबर भी पढ़ें... कृष्णा किड्स एकेडमी में बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का आरोप,टीचर को नौकरी से हटाया,जानें पूरा मामला
मृतका के ससुर, शोभनाथ राजवाड़े ने बताया कि रेखा को सूरजपुर से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज तक ले जाने के लिए बुलाई गई एम्बुलेंस ने 800 रुपए की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार ने पैसे सुबह 5 बजे दिए, जिसके बाद ही एम्बुलेंस रवाना हुई। इस दौरान अस्पताल और एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी।
ये खबर भी पढ़ें... कृष्णा किड्स एकेडमी में बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का आरोप,टीचर को नौकरी से हटाया,जानें पूरा मामला
रेखा की यह दूसरी प्रेग्नेंसी थी। उनके घर में नए बच्चे के आने को लेकर परिवार में खुशी थी, लेकिन अस्पताल की लापरवाही ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया।मृतका के भाई गोपाल राजवाड़े ने कहा, "तीन घंटे तक डॉक्टर नहीं आए, बहन बेहोश हो गई और बाद में बिना जानकारी दिए रेफर कर दिया गया।"
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के फारूक खान हत्याकांड पर हाईकोर्ट का चौंकाने वाला फैसला,उम्रकैद की जगह 10-10 साल कैद
सूरजपुर के CMHO डॉ. कपिलदेव पैकरा ने कहा कि फिलहाल मामले की जानकारी लेकर ही वे कोई बयान दे सकते हैं। हेल्थ ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अनिल शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सूरजपुर इलाके में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के हमर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला, डॉ. नेहा खेमका हटाई गईं, शिशु स्वास्थ्य की नोडल अफसर पर भी एक्शन संभव
प्रसव पीड़ा में महिला रही तीन घंटे तक बिना इलाज
ग्राम पीढ़ा निवासी रेखा राजवाड़े, जो दूसरी बार गर्भवती थीं, रात 11 बजे जिला अस्पताल सूरजपुर पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि उन्हें तुरंत प्रसव कक्ष में ले जाया गया, लेकिन किसी डॉक्टर या नर्स ने उनका इलाज नहीं किया। मितानिन सुगंती राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने गार्ड से डॉक्टर और नर्स को बुलाने के लिए कहा, लेकिन किसी ने कोई कदम नहीं उठाया। रेखा को ताकत लगाने की सलाह दी गई और नर्सों को उठाना भी जरूरी नहीं समझा गया।
डॉक्टर और नर्स पहुंचे तब तक हो चुकी थी मौत
ये खबर भी पढ़ें... कृष्णा किड्स एकेडमी में बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का आरोप,टीचर को नौकरी से हटाया,जानें पूरा मामला
एम्बुलेंस चालक ने वसूले 800 रुपए
ये खबर भी पढ़ें... कृष्णा किड्स एकेडमी में बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का आरोप,टीचर को नौकरी से हटाया,जानें पूरा मामला
परिवार की खुशी मातम में बदल गई
गर्भवती महिला की मौत से मचा हड़कंप: समझें पूरा मामला:
|
स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari