सरगुजा में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या: सोते समय धारदार हथियार से किया वार, खून से लथपथ मिले शव
Harrison Masih | Oct 23, 2025, 17:15 IST
surguja-couple-murder-kumharta-village-case the sootr
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पति-पत्नी की लाश उनके ही घर से खून से लथपथ मिली। दोनों के सिर पर गहरे चोट के निशान थे और दरवाजा बाहर से बंद था। ग्रामीणों का कहना है कि दंपती का किसी से विवाद नहीं था, जिससे यह हत्या और भी रहस्यमयी बन गई है।
Sarguja. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम कुम्हरता (थाना दरिमा क्षेत्र) में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर खून से लथपथ अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी ने देर रात सोते समय धारदार हथियार से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
ग्राम कुम्हरता निवासी रीमा राम (52 वर्ष) और उसकी पत्नी उर्मिला (50 वर्ष) 22 अक्टूबर की रात अपने घर की परछी में जमीन पर सो रहे थे। गुरुवार सुबह गांव का एक व्यक्ति उन्हें काम से बुलाने पहुंचा तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब उसने दरवाजे की सांकल खोली और अंदर झांका, तो दंपती की लाश खून से सनी हुई बिस्तर पर पड़ी थी (Sarguja couple murder case)।
ये खबर भी पढ़ें... रायगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी: पति-पत्नी की लाश घर के आंगन में मिली, डंडे से पीट-पीटकर हत्या
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के लॉज में प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या, प्रेग्नेंट है नाबालिग गर्लफ्रेंड, जानें पूरा मामला...
स्थानीय सरपंच धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक दंपती शांत स्वभाव के थे। दोनों के कोई संतान नहीं थी और वे खेती-मजदूरी कर जीवनयापन करते थे। उनका घर गांव के ऊपरी हिस्से में, एकांत में बना हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक, उनका किसी से विवाद नहीं था, जिससे यह हत्या और भी रहस्यमयी बन गई है।
ये खबर भी पढ़ें... दिनदहाड़े चाकू मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या,पेट्रोल पंप पर कर रही थी काम,पकड़े जाने पर युवक ने किया बड़ा खुलासा
दरिमा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
घटना ऐसे हुई
ये खबर भी पढ़ें... रायगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी: पति-पत्नी की लाश घर के आंगन में मिली, डंडे से पीट-पीटकर हत्या
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के लॉज में प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या, प्रेग्नेंट है नाबालिग गर्लफ्रेंड, जानें पूरा मामला...
फॉरेंसिक टीम ने की जांच
पति-पत्नी की हत्या की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। दरिमा थाना प्रभारी राजेश कुमार खलखो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद अंबिकापुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत की टीम भी घटनास्थल पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को मौके से खून के धब्बे, टूटा हुआ बिस्तर और सिर पर चोट के निशान मिले। माना जा रहा है कि दोनों की सोते हुए हत्या की गई, जिससे उन्हें बचने का मौका तक नहीं मिला।
कोई दुश्मनी नहीं, गांव में दहशत
ये खबर भी पढ़ें... दिनदहाड़े चाकू मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या,पेट्रोल पंप पर कर रही थी काम,पकड़े जाने पर युवक ने किया बड़ा खुलासा
3 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला
|
पुलिस जांच में जुटी
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari