सरगुजा में बिजली गिरने से दो बच्चों समेत 3 की मौत, एक मासूम गंभीर रूप से झुलसी

Harrison Masih | Jun 30, 2026, 12:31 IST
Share
सरगुजा में बिजली गिरने से 3 की मौत 2026
सरगुजा में बिजली गिरने से 3 की मौत 2026

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के डुमकी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पेड़ के नीचे खड़े दो बच्चों और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय बच्ची झुलस गई। घायल बच्ची का धौरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला

सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया है। दो बच्चों और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में 12 साल की एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी एक पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक बारिश शुरू हुई और बिजली गिर गई। यह घटना धौरपुर थाना क्षेत्र की है।

कैसे हुआ हादसा

सोमवार शाम करीब 4 बजे सरगुजा जिले के कई इलाकों में मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।

इसी दौरान डुमकी गांव में तीन बच्चे आम बीनने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे। पास में बैल चरा रहा एक युवक भी बारिश से बचने के लिए उसी पेड़ के नीचे आ गया।

तभी अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई (Lightning strike) और चारों उसकी चपेट में आ गए।

किनकी हुई मौत

हादसे में 5 साल के सागर, 9 साल की रानी और 36 साल के राम साय की मौके पर ही मौत हो गई।

सागर की बड़ी बहन 12 साल की श्रद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक रानी ग्राम डबरा, बलरामपुर की रहने वाली थी। वह रिश्तेदारी में धौरपुर आई हुई थी।



सरगुजा
सरगुजा


घायल बच्ची का इलाज जारी

घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल बच्ची श्रद्धा को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धौरपुर में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए धौरपुर अस्पताल भेज दिया है।

बिजली गिरने के दौरान क्या करें
बिजली गिरने के दौरान क्या करें


बिजली चमकने पर इन बातों का रखें ध्यान

आंधी-तूफान के दौरान बाहर हों तो तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर पहुंचें। ऊंचे पेड़ों या मोबाइल टावरों के नीचे कभी न खड़े हों।

लोहे की छतरी का उपयोग न करें। मोबाइल फोन और एफएम रेडियो जैसे उपकरणों का इस्तेमाल बंद कर दें।

खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर और पशुपालक आंधी-तूफान शुरू होते ही सूखी जमीन वाले सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं। तार वाले टेलीफोन का इस्तेमाल न करें।

घर के अंदर हों तो कमरे के बीच में रहें। खिड़की, बाहरी दरवाजे, बालकनी और कंक्रीट की दीवारों से दूर रहें।

अकेले खड़े पेड़ या ऊंचे पेड़ के नीचे शरण लेना बिजली गिरने से होने वाली मौत का मुख्य कारण है। स्विमिंग पूल, झील, नदी या समुद्र तट से तुरंत बाहर निकल जाएं।

FAQ

  1. सरगुजा में बिजली गिरने से कितने लोगों की मौत हुई?
    डुमकी गांव में बिजली गिरने की घटना में कुल 3 लोगों की मौत हुई। मृतकों में 5 वर्षीय सागर, 9 वर्षीय रानी और 36 वर्षीय राम साय शामिल हैं। वहीं 12 वर्षीय श्रद्धा गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
  2. क्या बारिश में पेड़ के नीचे खड़ा होना सुरक्षित है?
    नहीं। आंधी-तूफान और बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा होना सुरक्षित नहीं है। बिजली अक्सर ऊंचे और अकेले खड़े पेड़ों पर गिरती है, जिससे उनके नीचे मौजूद लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। ऐसे मौसम में सबसे सुरक्षित विकल्प किसी पक्की इमारत या बंद वाहन में शरण लेना है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 लोगों की मौत, पेड़ के नीचे थे 70 मजदूर

जशपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, बिलासपुर डैम टूटने से गांवों में घुसा पानी, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट: रायपुर में 27 बकरियों की बिजली गिरने से मौत

CG Weather Update: प्रदेश में ठंड से दूसरी मौत, 17 जिलों में शीतलहर अलर्ट

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा
  • आकाशीय बिजली
  • Lightning strike
  • बिजली गिरने से मौत
  • CG Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज