सटोरिए के साथ फोटो खिंचवाना पड़ गया महंगा... TI समेत दो पुलिस सस्पेंड

Kanak Durga Jha | May 06, 2025, 18:56 IST
Share
Taking photo with mahadev satta app bookie two police officers suspended
Taking photo with mahadev satta app bookie two police officers suspended

Mahadev Satta App Case : महादेव सट्टा के सटोरिए के साथ फोटो खिंचवाने के मामले में दुर्ग जिले के थाना प्रभारी और उप निरीक्षक पर पीएचक्यू ने कड़ी कार्रवाई की है।

महादेव सट्टा के सटोरिए के साथ फोटो खिंचवाने के मामले में दुर्ग जिले के थाना प्रभारी और उप निरीक्षक पर पीएचक्यू ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में जामुल थाने के थाना प्रभारी (टीआइ) कपिल देव पांडे और उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर को पुलिस मुख्यालय द्वारा तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। दोनों पर आरोप है कि वे एक कथित सटोरिए के घर आयोजित पार्टी में न सिर्फ शामिल हुए, बल्कि वहां सरकारी गाड़ी और लालबत्ती का भी दुरुपयोग किया। इंटरनेट मीडिया में इससे जुड़ा वीडियो प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़िए...जवान को बचाने IED पर कूद गया अफसर, जान बचाने एयर लिफ्ट कर ले गए दिल्ली

एसएसपी विजय अग्रवाल ने जताई नाराजगी

वीडियो प्रसारित होने के बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। विभागीय जांच संभव दोनों पुलिसवालों को फिलहाल मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। माना जा रहा है कि विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी। सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में कुछ और नामों का राजफाश हो सकता है जो इस नेटवर्क से जुड़े हैं।

ये खबर भी पढ़िए...PM सड‍़क योजना में बड़ा घोटाला... अफसरों ने दबाए 228.22 करोड़ रुपए

कुछ दिन पहले वायरल हुई तस्वीर पर हुई कार्रवाई

दुर्ग जिले में निरीक्षक कपिल देव पांडे और उपनिरीक्षक चेतन चंद्राकर के हुए तबादले को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर, निरीक्षक कपिल देव पांडे और उपनिरीक्षक चेतन चंद्राकर की एक फोटो महादेव सट्टा एप के सटोरिए के साथ वायरल हुई थी।

ये खबर भी पढ़िए...झारखंड शराब घोटाले का छत्तीसगढ़ कनेक्शन... CBI खोलेगी सारे राज

FAQ

  1. दुर्ग जिले के किन पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई और क्यों?
    दुर्ग जिले के जामुल थाने के थाना प्रभारी कपिल देव पांडे और उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर पर कार्रवाई की गई है। उन पर आरोप है कि वे महादेव सट्टा एप के एक सटोरिए की पार्टी में शामिल हुए, वहाँ सरकारी गाड़ी और लालबत्ती का दुरुपयोग भी किया गया।
  2. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने क्या कदम उठाए?
    वीडियो वायरल होने के बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है और विभागीय जांच की संभावना जताई गई है।
  3. वायरल फोटो में कौन-कौन से अधिकारी नजर आए और इसका क्या प्रभाव पड़ा?
    वायरल फोटो में एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर, कपिल देव पांडे और चेतन चंद्राकर एक कथित सटोरिए के साथ नजर आए। इस फोटो के सामने आने के बाद ही पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू की और आगे और नामों का खुलासा होने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, रायपुर में की गई लॉटरी

Mahadev Satta | Chhattisgarh Mahadev Satta App | Mahadev Satta Case | Mahadev Satta App | छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप | छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप मामला

Tags:
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App
  • छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप
  • महादेव सट्टा एप
  • Mahadev Satta App
  • छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप मामला
  • Mahadev Satta
  • महादेव सट्टा
  • Mahadev Satta Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा