कोयला घोटाला के आरोपी की पत्नी ने रेप पीड़िता के घर पर किया कब्जा

Marut raj | Jan 31, 2025, 11:25 IST
Share
Talvinder Chandrakar wife of coal scam prime accused Nikhil Chandrakar the sootr
Talvinder Chandrakar wife of coal scam prime accused Nikhil Chandrakar the sootr

Talvinder Chandrakar, wife of coal scam prime accused Nikhil Chandrakar : रायपुर के खम्हारडीह थाने में निखिल चंद्राकर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। उसकी गर्लफ्रेंड ने दुष्कर्म मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

Talvinder Chandrakar, wife of coal scam prime accused Nikhil Chandrakar : कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी निखिल चंद्राकर की पत्नी तलविंदर चंद्राकर उर्फ चिक्की पर बड़ा आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसने एक युवती के घर पर सामान सहित कब्जा कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने युवती खम्हारडीह थाने के चक्कर काट रही है।

ये खबर भी पढ़ें... पत्नी का बिल्डर से था अफेयर... इंजीनियर पति ने रिमोट बम से उड़ाया

थाने के सामने किया अनशन शुरू

बताया जा रहा है कि केस दर्ज न किए जाने से परेशान युवती ने थाने के सामने अनशन शुरू कर दिया है। उसका कहना है कि यदि प्रशासन मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगी। वह आरोप लगा रही है कि थाना प्रभारी मनोज कुमार साहू केस दर्ज नहीं कर रहे हैं। उसने इस मामले की शिकायत एडिशनल एसपी लखन पटले के पास भी की है।

ये खबर भी पढ़ें... खूंखार हिड़मा पर नक्सलियों को नहीं रहा भरोसा, छीन लिया सबसे बड़ा पद

उल्लेखनीय है कि रायपुर के खम्हारडीह थाने में निखिल चंद्राकर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। उसकी गर्लफ्रेंड ने दुष्कर्म मामले में शिकायत दर्ज कराई है। रेप का केस दर्ज कराने के लिए भी उस समय युवती को काफी परेशान होना पड़ा था। मीडिया का दबाव पड़ने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी विधायक की बेटी की राजनीति में एंट्री, चुनावी मैदान में उतरीं

निखिल चंद्राकर जेल में है बंद

उल्लेखनीय है कि निखिल चंद्राकर कोयला घोटाले में वसूली के आरोप में गिरफ्तार है। ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद से वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Breaking : नाम वापसी का आखिरी दिन, चुनाव चिन्ह भी आज ही जारी होगा

FAQ

  1. निखिल चंद्राकर की पत्नी तलविंदर चंद्राकर पर क्या आरोप है ?
    तलविंदर चंद्राकर उर्फ चिक्की पर आरोप है कि उसने एक युवती के घर पर सामान सहित कब्जा कर लिया है।
  2. युवती ने थाने के सामने क्यों अनशन शुरू किया है ?
    युवती ने आरोप लगाया है कि खम्हारडीह थाने के थाना प्रभारी मनोज कुमार साहू उसके मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण उसने अनशन शुरू किया है।
  3. निखिल चंद्राकर के खिलाफ कौन सा मामला दर्ज किया गया है ?
    निखिल चंद्राकर के खिलाफ रायपुर के खम्हारडीह थाने में रेप का केस दर्ज किया गया है, जिसे उसकी गर्लफ्रेंड ने दर्ज कराया है।

Tags:
  • Raipur News
  • कोयला घोटाला
  • ईडी छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
  • Chhattisgarh Rape case registered against Nikhil Chandrakar
  • छत्तीसगढ़ निखिल चंद्राकर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
  • ED arrest Nikhil Chandrakar
  • ईडी ने निखिल चंद्राकर को गिरफ्तार किया
  • कोयला घोटाला और अवैध वसूली मामला
  • raipur news in hindi
  • निखिल चंद्राकर
फंड की कमी में फंसा कैंसर का इलाज: MP में हर साल 80 हजार मरीज बढ़ रहे, सरकारी मशीनें बंकरों में कैद

By Amresh Kushwaha

फंड की कमी में फंसा कैंसर का इलाज: MP में हर साल 80 हजार मरीज बढ़ रहे, सरकारी मशीनें बंकरों में कैद
आनंद महिंद्रा को चंबल रिवर फ्रंट की खूबसूरती ने किया चकित, पहले समझे AI अब वंडरर लिस्ट में शामिल

By Jageshwar prasad

आनंद महिंद्रा को चंबल रिवर फ्रंट की खूबसूरती ने किया चकित, पहले समझे AI अब वंडरर लिस्ट में शामिल
राजस्थान में काजरी के वैज्ञानिकों ने विकसित की बड़े उत्पादन देने वाली नए मोठ की चार किस्में

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में काजरी के वैज्ञानिकों ने विकसित की बड़े उत्पादन देने वाली नए मोठ की चार किस्में
नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी

By Amresh Kushwaha

नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी
धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति

By Harrison Masih

धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति
जयपुर: न्यू सांगानेर रोड के अवैध निर्माणों पर चल रहा बुलडोजर, विधायक बोले- जेडीए ने गलत मार्किंग की

By Jageshwar prasad

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड के अवैध निर्माणों पर चल रहा बुलडोजर, विधायक बोले- जेडीए ने गलत मार्किंग की
कहीं आप तो नहीं खा रहे एवरेस्ट का ये जीरा पाउडर? जांच में निकला अनसेफ, FSSAI ने बाजार से वापस मंगाने के दिए आदेश

By Aman Vaishnav

कहीं आप तो नहीं खा रहे एवरेस्ट का ये जीरा पाउडर? जांच में निकला अनसेफ, FSSAI ने बाजार से वापस मंगाने के दिए आदेश