पत्नी का बिल्डर से था अफेयर... इंजीनियर पति ने रिमोट बम से उड़ाया

Kanak Durga Jha | Jan 30, 2025, 14:20 IST
Share
Wife had affair with builder engineer husband killed her with remote bomb bhilai
Wife had affair with builder engineer husband killed her with remote bomb bhilai

Bhilai Car Bomb Blast Case : भिलाई में कार बम ब्लास्ट का खुलासा हो गया है। आरोपी कार मालिक की कंपनी में काम करने वाली महिला का पति निकला।

Bhilai Car Bomb Blast Case : भिलाई में कार बम ब्लास्ट का खुलासा हो गया है। आरोपी कार मालिक की कंपनी में काम करने वाली महिला का पति निकला। उसे उसकी पत्नी और मालिक के बीच अवैध संबंध का शक था। इसके चलते सबक सिखाने के लिए उसने उसकी कार में बम लगाकर रिमोट से उड़ा दिया। आरोपी देवेंद्र सिंह कंप्यूटर इंजीनियर है। खुलासा होते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Breaking : महाकुंभ में भगदड़ से 40 मौतें...UP-CG बॉर्डर पर 15KM जाम

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने घटना के बारे में बताया कि 28 जनवरी की शाम महोबिया बिल्डर्स के संचालक प्रकाश महोबिया के भांजे संजय बुंदेला की कार में किसी ने सुतली बम के बारूद से धमाका किया था। संजय बुंदेला की शिकायत पर स्मृति नगर पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार को फोरेंसिक से जांच करवाई।

पति को था अवैध संबंध का शक

अगले दिन 29 जनवरी को पुलिस को पता चला कि संजय बुंदेला की कंपनी में रामनगर की रहने वाली एक असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। महिला का पति देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता है और उस पर संजय बुंदेला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था।

मामला दूसरा रूप ना ले इसके चलते महिला को नौकरी से निकाल दिया गया था। बाद में संजय ने महिला की स्थिति पर तरस खाया और उसके कहने पर उसे दोबारा नौकरी पर रख लिया गया। इससे देवेंद्र का शक और बढ़ गया। देवेंद्र ने संजय को कहा था कि वो उसकी पत्नी को नौकरी पर ना रखे। पत्नी पर भी दबाव बनाया था कि वो वहां नौकरी ना करे। जब पत्नी नहीं मानी तो उसने संजय बुंदेला की कार में बारूद फिट कर उसमें ब्लास्ट कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... CGPSC Scam : टामन सिंह सोनवानी का साला और पत्नी गिरफ्तार

कंप्यूटर इंजीनियर है आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी देवेंद्र कंप्यूटर इंजीनियर है। उसने सुतली बम के बारूद को स्टील की बॉटल में भरकर वायर से कनेक्ट किया। इसके बद उसमें छोटी बैट्री लगाकर उसमें करंट सप्लाई दी। फिर उस विस्फोटक डिवाइस को खिलौने के रिमोट से कनेक्ट किया। इसके बाद बनाए गए रिमोट बम को संजय बुंदेला की कार में लगा दिया। इसके बाद वहां से दूर गया और रिमोट से विस्फोट कर दिया। धमाका इतना तेज था कि वहां का पूरा एरिया दहल गया था।

FAQ

  1. भिलाई कार बम ब्लास्ट की मुख्य वजह क्या थी?
    भिलाई कार बम ब्लास्ट की मुख्य वजह देवेंद्र सिंह को अपनी पत्नी और संजय बुंदेला के बीच अवैध संबंधों का शक होना था। अपनी पत्नी को नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर करने में असफल रहने के बाद, देवेंद्र ने संजय से बदला लेने के लिए उसकी कार में बम लगाकर ब्लास्ट कर दिया।
  2. पुलिस ने इस मामले की जांच कैसे की और आरोपी तक कैसे पहुँची?
    पुलिस ने घटना की फोरेंसिक जांच कराई और सबूतों के आधार पर पीड़ित संजय बुंदेला की कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी की पृष्ठभूमि की जांच की। पता चला कि महिला के पति देवेंद्र सिंह को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। आगे की पूछताछ में देवेंद्र ने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिससे मामले का खुलासा हुआ।
  3. आरोपी देवेंद्र सिंह ने विस्फोटक डिवाइस कैसे तैयार की?
    आरोपी देवेंद्र सिंह एक कंप्यूटर इंजीनियर है। उसने सुतली बम के बारूद को स्टील की बॉटल में भरकर उसे तारों और एक छोटी बैटरी से जोड़ा। फिर इसे खिलौने के रिमोट से कनेक्ट किया और संजय बुंदेला की कार में फिट कर दिया। बाद में दूर से रिमोट का उपयोग करके कार में विस्फोट कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... गोयल के बेटे-बहू की जमानत याचिका खारिज

ये खबर भी पढ़ें... MLA देवेंद्र यादव की रिहाई का रास्ता साफ.... 14 आरोपियों की जमानत

Tags:
  • CG News
  • Bhilai News
  • Durg-Bhilai News
  • serial bomb blast
  • bomb blasts
  • Bomb Blast
  • chhatisgarh durg bhilai news
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती