MLA देवेंद्र यादव की रिहाई का रास्ता साफ.... 14 आरोपियों की जमानत

Marut raj | Jan 29, 2025, 20:49 IST
Share
Baloda Bazar violence case accused MLA Devendra Yadav the sootr
Baloda Bazar violence case accused MLA Devendra Yadav the sootr

Baloda Bazar violence case accused MLA Devendra Yadav : 10 जून 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। पुलिस ने इस हिंसा के मामले में कुल 187 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Baloda Bazar violence case accused MLA Devendra Yadav : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार केस में हाईकोर्ट ने 43 मामलों की सुनवाई करते हुए 14 आरोपियों की जमानत मंजूर कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि इसके साथ ही भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत को लेकर भी अब रास्ता साफ हो गया है।

उल्लेखनीय है कि 10 जून 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। पुलिस ने इस हिंसा के मामले में कुल 187 लोगों को गिरफ्तार किया है। हाईकोर्ट ने 43 मामलों की सुनवाई करते हुए 14 लोगों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें.... चुनाव से पहले ही जीत गई BJP की प्रत्याशी, नहीं लड़ पाई कांग्रेस

कलेक्ट्रेट दफ्तर उपद्रवियों ने फूंक डाला

उल्लेखनीय है कि बलौदा बाजार में हुई आगजनी और हिंसा ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था। उपद्रवियों के द्वारा कलेक्टर और एसपी कार्यालय को जला दिया गया था। हिंसा में उपद्रवियों ने 12.5 करोड़ की शासकीय एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। गिरौदपुरी धाम स्थित महकोनी ग्राम के अमरगुफा की घटना के बाद उपजे विवाद के बाद उग्र भीड़ ने 10 जून को बलौदाबाजार शहर और जिला संयुक्त कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की थी।

ये खबर भी पढ़ें.... नगरीय निकाय चुनाव के लिए 2700 कर्मचारियों और अधिकारियों दी जाएगी ट्रेनिंग

जिला प्रशासन के मुख्य कार्यालय- एसपी और कलेक्टर के कार्यालय तक को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। इस आगजनी में दो दमकल की गाड़िया सहित 200 से अधिक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया था। वहीं, 25 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस का टिकट वापस कर प्रत्याशी ने थमा दिया इस्तीफा,इस बात पर भड़कीं

FAQ

  1. बलौदा बाजार हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने किसे जमानत दी है ?
    हाईकोर्ट ने बलौदा बाजार हिंसा मामले में 43 मामलों की सुनवाई करते हुए 14 आरोपियों की जमानत मंजूर की है। इसके साथ ही यह माना जा रहा है कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत को लेकर भी अब रास्ता साफ हो गया है।
  2. 10 जून 2024 को बलौदा बाजार में क्या घटना घटी थी ?
    10 जून 2024 को बलौदा बाजार के कलेक्ट्रेट परिसर में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था और 12.5 करोड़ की शासकीय और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।
  3. इस हिंसा में कितने लोग घायल हुए थे और कितने वाहनों को नुकसान हुआ था ?
    इस हिंसा में 25 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हुए थे और 200 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। साथ ही, दो दमकल गाड़ियों को भी आग लग गई थी।
ये खबर भी पढ़ें... घर में रखा ढाई लाख किसानों का धान , केंद्रों पर टोकन बांटना किए बंद

Tags:
  • Bhilai MLA Devendra Yadav
  • Congress MLA Devendra Yadav
  • Baloda Bazar Violence
  • बलौदा बाजार हिंसा
  • बलौदा बाजार हिंसा केस
  • बलौदा बाजार हिंसा मास्टर माइंड
  • Baloda Bazar violence case
  • छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार हिंसा
  • Chhattisgarh Baloda Bazar violence
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड