Tanishq में दिनदहाड़े लूट... होटल मालिक के बेटे ने दिया अंजाम

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Tanishq was robbed Hotel owners son carried out crime raigarh
Tanishq was robbed Hotel owners son carried out crime raigarh

एक युवक दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलर्स में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। मामले में ज्वेलर्स दुकान के मैनेजर ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। एक युवक दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलर्स में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। मामले में ज्वेलर्स दुकान के मैनेजर ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के गढ़.... बस्तर के राजमहल में 135 साल बाद गूंजेगी शहनाई

चेन लूटकर भागा युवक

मिली जानकारी के मुताबिक युवक 45 ग्राम सोने की चेन लूटकर भाग गया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुआ है। शिकायत में मैनेजर ने पुलिस को बताया कि ढिमरापुर रोड निवासी क्षितिज अग्रवाल (27) बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे लक्ष्मीपुर रोड में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स पहुंचा था।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल और दुकान... लागू हुआ नया नियम

कार से ज्वेलर्स दुकान पहुंचा था बदमाश

यहां ज्वेलर्स दुकान के मैनेजर को सोने का चेन दिखाने कहा। जब उसने 45 ग्राम सोने का चेन दिखाया, तो क्षितिज मौका पाकर चेन लूटकर भाग गया। घटना के बाद पुलिस ज्वेलर्स दुकान के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जिसे अभी साझा नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, चेन लेकर जाते समय आरोपी फुटेज में नजर आ रहा है। आरोपी अपने कार से ज्वेलर्स दुकान पहुंचा था।

ये खबर भी पढ़िए...पत्रकार मुकेश चंद्राकर के नाम 50000 रुपए फैलोशिप..ठेकेदार ने ली थी जान

FAQ

  1. रायगढ़ जिले में लूट की यह वारदात कहां और कैसे हुई?
    यह वारदात रायगढ़ जिले के लक्ष्मीपुर रोड स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में हुई। आरोपी क्षितिज अग्रवाल ज्वेलर्स दुकान पर सोने की चेन देखने के बहाने आया और मौका पाकर 45 ग्राम सोने की चेन लूटकर भाग गया।
  2. पुलिस इस मामले की जांच कैसे कर रही है?
    पुलिस ने ज्वेलर्स दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। आरोपी का फुटेज कैमरे में कैद हुआ है, लेकिन इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
  3. आरोपी इस लूट को अंजाम देने के लिए किस वाहन का इस्तेमाल किया?
    आरोपी क्षितिज अग्रवाल अपनी कार से ज्वेलर्स दुकान पहुंचा था और लूट को अंजाम देकर उसी कार से फरार हो गया।
ये खबर भी पढ़िए...350 करोड़ रुपए का DMF घोटाला... गांवों के विकास के लिए दिया था फंड

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
  • तनिष्क ज्वेलर्स
  • तनिष्क ज्वेलर्स में लूटपाट
  • robbery in Tanishq
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल