अब एक साथ नहीं होंगी शिक्षक और पुलिस भर्ती परीक्षा, सरकार ने बदली तारीख
Arun Tiwari | Aug 11, 2026, 09:22 IST
शिक्षक-पुलिस परीक्षा की तारीख बदली गई
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती और पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा की तिथियों का टकराव टल गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीजीपीएससी ने पुलिस भर्ती परीक्षा की संशोधित तिथि 2, 3 और 4 नवंबर 2026 तय की है।
RAIPUR : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती की परीक्षा एक दिन नहीं होगी। पुलिस भर्ती की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब युवा दोनों परीक्षाएं दे सकते हैं। अभी तक ये दोनों परीक्षा एक ही तारीख पर थीं जिससे दोनों परीक्षा के फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी मुश्किल में थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षक भर्ती परीक्षा और सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तिथियां एक साथ होने से अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को परीक्षा तिथियों में बदलाव के निर्देश दिए थे। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की संशोधित तिथियां घोषित कर दी हैं। अब सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 02, 03 एवं 04 नवम्बर 2026 को किया जाएगा।
![पुलिस भर्ती की तारीख बदली]()
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम 04 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। इसके साथ मुख्य परीक्षा के आयोजन के लिए 24, 25 एवं 26 अक्टूबर 2026 की संभावित तिथियां निर्धारित की गई थीं। इसी दौरान 25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी आयोजित होने के कारण दोनों परीक्षाओं की तिथियों में टकराव की स्थिति बन गई थी। इससे दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा से वंचित होने की आशंका पैदा हो गई थी।
युवाओं के लिए रोजगार प्राथमिकता:
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं का हित हमारी सरकार के लिए सर्वोपरि है। प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का हर अवसर मिले और केवल परीक्षा तिथियों के टकराव के कारण कोई भी पात्र अभ्यर्थी अवसर से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं।
ऐसे में प्रशासनिक अथवा परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी किसी व्यावहारिक समस्या के कारण उनके सामने दो अवसरों में से किसी एक को चुनने की विवशता नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार युवाओं की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील है और उनके भविष्य से जुड़े विषयों पर तत्परता से निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है।
![पुलिस भर्ती की तारीख बदली]()
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों को पृथक से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने आगामी भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
CGPSC Vacancy: कोर्ट मैनेजर के पद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली 22 पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने PSC मेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, 15 से 18 जून तक परीक्षा, 3095 कैंडिडेट्स होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 189 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, संविधान दिवस पर युवाओं को सौगात
MP में टिकाऊ सड़कें क्यों नहीं बन सकती? HC ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा सवाल
सीएम के निर्देश पर बदली तारीख:
पुलिस भर्ती की तारीख बदली
पहले यह थी तारीख:
पुलिस भर्ती की तारीख बदली
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं का हित हमारी सरकार के लिए सर्वोपरि है। प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का हर अवसर मिले और केवल परीक्षा तिथियों के टकराव के कारण कोई भी पात्र अभ्यर्थी अवसर से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं।
ऐसे में प्रशासनिक अथवा परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी किसी व्यावहारिक समस्या के कारण उनके सामने दो अवसरों में से किसी एक को चुनने की विवशता नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार युवाओं की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील है और उनके भविष्य से जुड़े विषयों पर तत्परता से निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है।
पुलिस भर्ती की तारीख बदली
अभ्यर्थी अलग से करें ऑनलाइन आवेदन:
FAQ
- CGPSC द्वारा पुलिस SI मुख्य परीक्षा 2024 अब कब होगी?
उ: पहले यह परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित थी। अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा इसकी नई संशोधित तिथियां 02, 03 और 04 नवंबर 2026 निर्धारित की गई हैं। - परीक्षा की तारीखें बदलने का मुख्य कारण क्या था?
उ: 25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस SI मुख्य परीक्षा दोनों एक ही दिन पड़ रही थीं। इस टकराव के कारण दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सामने एक परीक्षा छोड़ने की नौबत आ गई थी, जिसे हल करने के लिए सरकार ने पुलिस भर्ती की तारीखें आगे बढ़ा दीं। - SI मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए CGPSC का क्या निर्देश है?
उ: प्रारंभिक परीक्षा में सफल और मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों को CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पृथक (अलग) से ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। इसकी विस्तृत सूचना आयोग अलग से अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने PSC मेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, 15 से 18 जून तक परीक्षा, 3095 कैंडिडेट्स होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 189 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, संविधान दिवस पर युवाओं को सौगात
MP में टिकाऊ सड़कें क्यों नहीं बन सकती? HC ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा सवाल
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava