तहसीलदार का राज 15 हजार में खुला… ACB की चाल में फंसा ‘सरकारी खिलाड़ी'

Harrison Masih | Jun 06, 2025, 17:38 IST
Share
Tehsildar arrested ACB trick 15000 thousand bribery chattisgarh the sootr
Tehsildar arrested ACB trick 15000 thousand bribery chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोंडागांव जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें... SP अविजित कुमार पर CSP को ब्लैकमेल करने के आरोप, तहसीलदार पति ने मांगी DGP से मदद

भूमि विवाद के निपटारे के एवज में मांगी थी रिश्वत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता राधाकृष्ण देवांगन ने अपनी निजी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए आवेदन दिया था। इस मामले की जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को सौंपी गई थी। लेकिन तहसीलदार ने सरकारी कामकाज के बदले 15,000 रूपए की रिश्वत मांग ली।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में दो पटवारी ने महिला तहसीलदार पर वाट्सअप ग्रुप पर की टिप्पणी, कलेक्टर ने हटाया

शिकायत पर हुई ACB की कार्रवाई

राधाकृष्ण देवांगन ने इस रिश्वतखोरी की जानकारी एसीबी को दी। इसके बाद एसीबी ने एक विशेष टीम गठित कर ट्रैप प्लान तैयार किया। तय योजना के अनुसार, जब शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम दी, उसी समय एसीबी की टीम ने तहसीलदार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... Exclusive | नायब तहसीलदार पर क्यों फेंकी स्याही; उपासना की जुबानी, लालफीताशाही की कहानी

ACB की लगातार हो रही कार्रवाई

राज्य में एसीबी-ईओडब्ल्यू की सक्रियता से सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश जा रहा है। यह कार्रवाई न केवल आम जनता को राहत दे रही है, बल्कि प्रशासनिक अमले में भी जवाबदेही का माहौल बना रही है।

जनता में राहत की लहर

इस कार्रवाई से कोंडागांव क्षेत्र में आम नागरिकों के बीच राहत और भरोसे का माहौल बना है। लोग अब ऐसे मामलों में आवाज उठाने और शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... CSP ख्याति मिश्रा के तहसीलदार पति ने पुलिस पर लगाया पीटने का आरोप | Katni SP पर निशाना | MP NEWS

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Bribery | Bribery Tehsildar arrested | chattisgarh | Chhattisgarh ACB action | रिश्वत मामले में नायाब तहसीलदार गिरफ्तार | छत्तीसगढ़ ACB की कार्रवाई | कोंडागांव न्यूज | छत्तीसगढ़ | कोंडागांव न्यूज

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रिश्वत
  • रिश्वत मामले में नायाब तहसीलदार गिरफ्तार
  • Bribery
  • तहसीलदार
  • Bribery Tehsildar arrested
  • chattisgarh
  • Chhattisgarh ACB action
  • छत्तीसगढ़ ACB की कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा