खैरबार ग्राम पंचायत के बच्चों का अधर में भविष्य, राजस्व ग्राम का दर्जा न मिलने से स्कॉलरशिप और जाति प्रमाण पत्र अटके
Krishna Kumar Sikander | Jul 01, 2025, 15:54 IST
The future of the children of Khairbar Gram Panchayat is in limbo the sootr
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की खैरबार ग्राम पंचायत, जहां 5,000 से अधिक की आबादी निवास करती है, आज भी अपनी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। इस वन ग्राम के निवासियों को न तो अपनी जमीन की रजिस्ट्री मिल पा रही है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की खैरबार ग्राम पंचायत, जहां 5,000 से अधिक की आबादी निवास करती है, आज भी अपनी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। इस वन ग्राम के निवासियों को न तो अपनी जमीन की रजिस्ट्री मिल पा रही है, न ही उनके बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्कॉलरशिप का लाभ मिल रहा है। कागजी कार्रवाई के अभाव में जाति प्रमाणपत्र नहीं बन पाने से ग्रामीण आरक्षण और सरकारी योजनाओं से वंचित हैं।
ये खबर भी पढ़ें... खुशहाल गांव: ग्राम पंचायतों को सशक्त बना रहे पेसा मित्र
ग्राम पंचायत की उप सरपंच रीता बडगे ने बताया, "हमारे गांव के बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्कॉलरशिप न मिलने से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। कागज के अभाव में जाति प्रमाणपत्र नहीं बन पाता, जिससे वे उच्च शिक्षा और नौकरी में आरक्षण के लाभ से वंचित रह जाते हैं।" ग्रामीण अनिल मिंज ने कहा, "हमारे बच्चे कितना भी पढ़-लिख लें, लेकिन बिना जाति प्रमाणपत्र के उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता।"
ये खबर भी पढ़ें... समृद्धि की ओर गांव: पेसा मित्रों से सशक्त होती ग्राम पंचायतें
खैरबार गांव की सबसे बड़ी समस्या यह है कि पूरे गांव का एक ही खसरा नंबर है, जिसके कारण जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही। इस वजह से ग्रामीणों को न तो जमीन का मालिकाना हक मिल रहा है और न ही अन्य सरकारी सुविधाएं। 11 साल पहले, तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खैरबार वन ग्राम को राजस्व ग्राम बनाने का आश्वासन दिया था। डॉ. रमन सिंह की सरकार चली गई। नई सरकार आई और अब फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष हैं। इसके बावजूद यह वादा आज तक पूरा नहीं हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 22 सालों से ग्राम सभा में इस मुद्दे पर प्रस्ताव पास करते आ रहे हैं, फिर भी कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।
ये खबर भी पढ़ें... पाइपलाइन को लेकर ग्राम सभा में बवाल, सरपंच भागा, ग्रामीणों ने घेरा कलेक्टोरेट
सरगुजा प्रशासन ने जनवरी 2022 में दावा किया था कि सर्वे का काम पूरा हो चुका है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। वर्तमान में भाजपा की सरकार एक बार फिर सत्ता में है, और खैरबार के लोग सरकार से अपने पुराने वादे को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 46 साल बाद फिर जागी उम्मीद की किरण, बोधघाट परियोजना से 269 गांवों को मिलेगा पानी, बनेगी बिजली
ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने से न केवल जमीन की रजिस्ट्री संभव हो सकेगी, बल्कि बच्चों को स्कॉलरशिप और जाति प्रमाणपत्र जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी। मौजूदा शैक्षणिक सत्र में स्कॉलरशिप न मिलने से कई परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। खैरबार के निवासियों ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि उनके गांव को राजस्व ग्राम का दर्जा मिले और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
वन ग्राम की समस्या | बच्चों का भविष्य अधर में | राजस्व ग्राम दर्जा | Khairbar Gram Panchayat | Revenue Village Status | Sarguja | Children's future in limbo | Forest Village problems
ये खबर भी पढ़ें... खुशहाल गांव: ग्राम पंचायतों को सशक्त बना रहे पेसा मित्र
गांव के बच्चे सबसे ज्यादा परेशान
ये खबर भी पढ़ें... समृद्धि की ओर गांव: पेसा मित्रों से सशक्त होती ग्राम पंचायतें
पूरे गांव का एक ही खसरा नंबर
ये खबर भी पढ़ें... पाइपलाइन को लेकर ग्राम सभा में बवाल, सरपंच भागा, ग्रामीणों ने घेरा कलेक्टोरेट
सर्वे का काम हो चुका है पूरा
ये खबर भी पढ़ें... 46 साल बाद फिर जागी उम्मीद की किरण, बोधघाट परियोजना से 269 गांवों को मिलेगा पानी, बनेगी बिजली
राजस्व ग्राम का दर्जा की मांग अधूरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
वन ग्राम की समस्या | बच्चों का भविष्य अधर में | राजस्व ग्राम दर्जा | Khairbar Gram Panchayat | Revenue Village Status | Sarguja | Children's future in limbo | Forest Village problems
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj