शिक्षिका का अपहरण पेट्रोल से नहलाया और माचिस दिखाकर बोला मुझसे करो शादी
Krishna Kumar Sikander | May 18, 2025, 16:22 IST
The teacher was kidnapped doused with petrol and shown a matchstick and asked to marry her tha sootr
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगांव क्षेत्र के भरेगांव में एक निजी स्कूल की शिक्षिका को दिनदहाड़े अपहरण का उस पर पेट्रोल डालकर माचिस की तीली दिखाकर धमकाया और शादी के लिए दबाव बनाया। देर रात आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद शिक्षिका ने अपनी आपबीती सुनाई।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगांव क्षेत्र के भरेगांव में एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने अनूप चंद्राकर पर दिनदहाड़े अपहरण, जान से मारने की कोशिश और जबरन शादी का गंभीर आरोप लगाया है। शिक्षिका ने बताया कि आरोपी ने उस पर पेट्रोल डालकर माचिस की तीली दिखाकर धमकाया और शादी के लिए दबाव बनाया। देर रात आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद शिक्षिका ने पूर्व विधायक छन्नी साहू के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई।
ये खबर भी पढ़ें... जब सरकार सोती रही तो जाग उठा गांव देवसुंद्रा
शिक्षिका के अनुसार, आरोपी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था, जिसकी शिकायत उसने डोंगरगांव थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण आरोपी के हौसले बुलंद हो गए। उसने बताया, "11 बजे दिन में मेरा अपहरण कर मुझे पास के जंगल में ले गया। वहां पेट्रोल डालकर शादी के लिए दबाव बनाया और बयान वापस लेने की धमकी दी। जान बचाने के लिए मैंने वीडियो रिकॉर्डिंग में उसकी बात मान ली।"
ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला में आबकारी विभाग के 21 अधिकारियों पर शिकंजा, अभियोजन की मंजूरी
इसके बाद आरोपी ने देर शाम सुनसान जगह पर शिक्षिका से जबरन शादी की। उसने इसका वीडियो भी अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है। बाद में देर रात करीब एक बजे आरोपी ने शिक्षिका को को उसके मामा के घर बालोद जिले के ग्राम अंडा में छोड़ आया। इस दौरान उसने यह धमकी दी कि पुलिस के पास जाने की हिमाकत न करें।
ये खबर भी पढ़ें... पत्नी के दस जगह चल रहे थे चक्कर... हाईकोर्ट ने दिया पति का साथ
पूर्व विधायक छन्नी साहू ने इस घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "विष्णुदेव साय की सरकार में सुशासन का दावा केवल दिखावा है। धरातल पर कुशासन का बोलबाला है।" शिक्षिका ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 'सुशासन तिहार' में शराब दुकान से दुल्हन तक, जनता की पुकार ने चौंकाया
teacher | kidnapped | petrol | marry | rajnandgaon | CG News | टीचर
ये खबर भी पढ़ें... जब सरकार सोती रही तो जाग उठा गांव देवसुंद्रा
पुलिस की निष्क्रियता के कारण हुई घटना
ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला में आबकारी विभाग के 21 अधिकारियों पर शिकंजा, अभियोजन की मंजूरी
सुनसान जगह पर शिक्षिका से जबरन की शादी
ये खबर भी पढ़ें... पत्नी के दस जगह चल रहे थे चक्कर... हाईकोर्ट ने दिया पति का साथ
पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग
ये खबर भी पढ़ें... 'सुशासन तिहार' में शराब दुकान से दुल्हन तक, जनता की पुकार ने चौंकाया
teacher | kidnapped | petrol | marry | rajnandgaon | CG News | टीचर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari