डिप्टी कलेक्टर रैंक के होंगे नगर निगम के जोन कमिश्नर

Krishna Kumar Sikander | May 12, 2025, 15:48 IST
Share
The zone commissioner of the municipal corporation will be of the rank of deputy collector the sootr
The zone commissioner of the municipal corporation will be of the rank of deputy collector the sootr

छत्तीसगढ़ के तीन नगर निगमों में अब नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है। इसके तहत नगर निगम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में अब जोन कमिश्नर डिप्टी कलेक्टर रैंक के होंगे।

छत्तीसगढ़ के तीन नगर निगमों में अब नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है। इसके तहत नगर निगम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में अब जोन कमिश्नर डिप्टी कलेक्टर रैंक के होंगे। यहां राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अफसरों को बैठाया जाएगा। संभावना है कि मई से ही रायपुर निगम के 10 जोन में प्रतिनियुक्ति हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी कंपनी बना 83 लाख का भुगतान, सीएमएचओ समेत पांच पर केस

ग्रेड पे और पद में असमानता

नगर निगमों में अभी तक नगरपालिका सेवा अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जोन कमिश्नर के रूप में होती रही। मगर, जोन कमिश्नर के ग्रेड पे और जोन में कार्यपालन अभियंता के ग्रेड पे और पद में काफी असमानता है। जोन कमिश्नर क्लास 2 रैंक के अधिकारी होते हैं, जबकि कार्यपालन अभियंता का रैंक क्लास-1 अफसर का है। इस समय रैंक 2 के नीचे रैंक 1 अफसर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि शासन ने इसी विषमता को दूर करने के लिए यह कदम उठाया है।

ये खबर भी पढ़ें... 12वीं बोर्ड में एक लाख स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास... ऐसा पहली बार

रायपुर में हो सकती है 15 नियुक्ति

अकेले रायपुर नगर निगम में ही राज्य प्रशासनिक सेवा के लगभग 15 अधिकारियों की नियुक्ति हो सकती है। नगर निगम में इसकी शुरुआत तत्कालीन नगर निगम आयुक्त ओपी चौधरी के समय पुलक भट्टाचार्य और तारनप्रकाश सिन्हा की नियुक्ति से हुई थी। बाद में यहां उपायुक्त राजस्व के पद पर अरविंद शर्मा नियुक्त किए गए। सिन्हा ने बतौर निगम आयुक्त काम किया था। इस समय निगम में राज्य प्रशासनिक सेवा से राजेंद्रप्रसाद गुप्ता, यूएस अग्रवाल और डॉ. अंजलि शर्मा काम कर रही हैं। इनमें से गुप्ता की सेवानिवृत्ति सितंबर में हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फंसाया...ऐसे खाली कर दिया बैंक अकाउंट

निर्धारित नियम शर्तों का उल्लंघन

निगम के जोन कमिश्नर पद पर पदस्थ नगर पालिका सेवा के अधिकारियों का ग्रेड पे 5400 है, जबकि इनके अधीन कार्यरत कार्यपालन अभियंताओं का ग्रेड पे 6600 है। इस तरह अपरआयुक्त का ग्रेड पे 7600 होना चाहिए। दरअसल, नगर निगम में सेटअप के लिए निर्धारित नियम शर्तों का उल्लंघन कर जोन कमिश्नर और अपर आयुक्त बनाए जाते रहे हैं। इस समय डिप्टी कलेक्टर यदि जोन कमिश्नर बनते हैं तो उनको भी नियुक्ति के बाद ग्रेड पे बैलेंस करने तत्काल पदोन्नति देनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें... झारखंड के खनन माफिया ने छत्तीसगढ़ के आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला

सैनेटरी एक्सपर्ट की भी मांग

रायपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सैनेटरी एक्सपर्ट की मांग कई सालों से उठाई जा रही है। नगर निगम के सेटअप में सैनेटरी एक्सपर्ट के लिए आयुर्वेद या एमबीबीएस अधिकारी का ही प्रावधान है। इसके बावजूद कई सालों से होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी को नियुक्त करके रखा गया है। इस बाद की चर्चा संचालनालय स्तर तक रही है। रायपुर निगम में अभी प्रतिनियुक्ति पर दो होम्योपैथी महिला चिकित्सा अधिकारी हैं। उनमें डॉ. दिव्या चंद्रवंशी और डॉ. तृप्ति पाणिग्रही शामिल हैं।

COMMISSIONER | Municipal Corporation | Deputy Collector | Raipur | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • Municipal Corporation
  • Deputy Collector
  • डिप्टी कलेक्टर
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • COMMISSIONER
  • कमिश्नर
  • रैंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई