गाय के चमड़े से लदी थी ट्रक, गौ सेवकों ने ड्राइवर की खूब की धुनाई
Kanak Durga Jha | Dec 28, 2024, 15:09 IST
truck loaded with cow hides cow protectors thrashed driver durg
Chhattisgarh News : दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे गौवंश के चमड़े से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ाया है। इसके बाद उन्होंने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी।
दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे गौवंश के चमड़े से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ाया है। इसके बाद उन्होंने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। कुम्हारी पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच के लिए खुद छावनी सीएसपी हरीश पाटिल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक MH 49 AT 4134 नागपुर की तरफ से गौ वंश का चमड़ा लोड करके रायपुर की तरफ जा रहा था। गौ सेवकों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रात में उसका पीछा किया। इसके बाद उन्हें ट्रक राजनांदगांव के पास दिखा।
RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न
गौ सेवकों ने ट्रक का पीछा किया। गौ सेवकों को देखकर ट्रक चालक ने ट्रक को नहीं रोका। इसके बाद जैसे ही ट्रक कुम्हारी टोल में रुका, वहां से गौ सेवक ट्रक के अपनी गाड़ी लगा दी। इस दौरान जब ट्रक से तिरपाल हटाया तो सभी देखते रहे गए। ट्रक में गाय के चमड़े को बड़ी मात्रा में लोड किया गया था। गौ सेवकों ने ट्रक चालक को जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। ट्रक में लोड चमड़े की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
हेडगेवार ने 100 साल पहले अपने इस करीबी को छत्तीसगढ़ भेजा था शाखा लगाने
जानकारी लेने के लिए जब कुम्हारी थाना प्रभारी जनकराम कुर्रे को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि वो विभागीय कार्य से बाहर हैं। वहीं जब छावनी सीएसपी हरीश पाटिल को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें मीडिया से इसकी जानकारी मिली और वो खुद मौके पर पहुंच रहे हैं।
शंकराचार्य बोले-मोहन भागवत के शरीर में हिंदुओं का दिल मत ढूंढो
छत्तीसगढ़ में NIA की बड़ी कार्रवाई, 11 ठिकानों में मिले लाखों रुपए और बम
RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न
गौ सेवकों ने किया पीछा
हेडगेवार ने 100 साल पहले अपने इस करीबी को छत्तीसगढ़ भेजा था शाखा लगाने
पुलिस ने कार्रवाई में बरती लापरवाही
शंकराचार्य बोले-मोहन भागवत के शरीर में हिंदुओं का दिल मत ढूंढो
FAQ
- कुम्हारी टोल प्लाजा पर पकड़े गए ट्रक में क्या लोड था?
कुम्हारी टोल प्लाजा पर पकड़े गए ट्रक में गौवंश का चमड़ा बड़ी मात्रा में लोड था, जिसे नागपुर से रायपुर की तरफ ले जाया जा रहा था। - गौ सेवकों ने ट्रक को कैसे पकड़ा?
गौ सेवकों ने ट्रक का पीछा किया और जैसे ही ट्रक कुम्हारी टोल प्लाजा पर रुका, उन्होंने अपनी गाड़ी लगाकर ट्रक को रोका। ट्रक में तिरपाल हटाने पर गौवंश का चमड़ा पाया गया। - पुलिस की कार्रवाई में क्या लापरवाही सामने आई?
कुम्हारी थाना प्रभारी जनकराम कुर्रे ने बताया कि वे विभागीय कार्य से बाहर हैं। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल को इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली, जिसके बाद वे खुद मौके पर पहुंचे।
छत्तीसगढ़ में NIA की बड़ी कार्रवाई, 11 ठिकानों में मिले लाखों रुपए और बम
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari