चुनाव ड्यूटी के दौरान नक्सली वारदात में बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल
Jitendra Shrivastava | Mar 23, 2024, 22:37 IST
छत्तीसगढ़ में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान नक्सली वारदात।
छत्तीसगढ़ में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान नक्सली वारदात में आईईडी की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गए। इन घायल जवानों को राज्य प्रतिकर नियमानुसार 15-15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जा रही है।
RAIPUR. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव कार्य के चलते में गश्त दे रहे बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गए। निर्वाचन कार्य के दौरान नक्सल वारदात में घायल होने पर छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 15-15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत प्रथम चरण के निर्वाचन पूर्व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं सीआरपीएफ सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। 22 मार्च 2024 को थाना अरनपुर एवं सरहदी जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा तथा जिला बीजापुर के थाना गंगालुर क्षेत्र में संयुक्त नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के 2 आरक्षक घायल हुए हैं। दोनों आरक्षकों को जगरगुण्डा में प्राथमिक उपचार के पश्चात् बेहतर चिकित्सा हेतु हेलीकॉप्टर से रायपुर रिफर किया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो के अनुसार निर्वाचन कार्य हेतु नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाबल के जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु अथवा घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जाती है। जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सली वारदात में बस्तर फाइटर्स के दो घायल जवानों को नियमानुसार 15 -15 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि दी जा रही है।
नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान हुआ हादसा

अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो के अनुसार निर्वाचन कार्य हेतु नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाबल के जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु अथवा घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जाती है। जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सली वारदात में बस्तर फाइटर्स के दो घायल जवानों को नियमानुसार 15 -15 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि दी जा रही है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari