एक कैंपस में दो नर्सिंग कॉलेज, बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

Arun Tiwari | Oct 24, 2024, 17:08 IST
Share
Two nursing colleges in one campus
Two nursing colleges in one campus

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कॉलेजों में बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। 150 में से 78 कॉलेज ऐसे हैं जिनके पास आईएनसी की मान्यता नहीं है। इनमें अधिकांश कॉलेज वे भी हैं सीटें आवंटन के लिए अनिवार्य हॉस्पिटल नहीं है।

नर्सिंग कॉलेज के फर्जीवाड़े के खिलाफ द सूत्र की मुहिम जारी है। इस फर्जीवाड़े में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आईएनसी की मान्यता के बिना चल रहे ये नर्सिंग कॉलेज वो योग्यताएं भी पूरी नहीं कर रहे हैं जो कॉलेज खोलने के लिए जरुरी हैं। दो कॉलेज तो ऐसे हैँ जो एक ही पते पर चल रहे हैं और दोनों कॉलेजों को सीटें आवंटित की गई हैं। इस पूरे फर्जीवाड़े पर द सूत्र ने इन कॉलेजों को मान्यता देने वाले आयुष विश्वविद्यालय प्रबंधन से बात की तो वे बैकफुट पर आ गए। यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा कि उन्होंने आईएनसी को सूची भेजी है। प्रदेश में वे कॉलेज नहीं चलेंगे जो नियम कायदों को पूरा नहीं करेंगे।

नर्सिंग कॉलेजों का फर्जीवाड़ा

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कॉलेजों में बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। 150 में से 78 कॉलेज ऐसे हैं जिनके पास आईएनसी की मान्यता नहीं है। इनमें अधिकांश कॉलेज वे भी हैं सीटें आवंटन के लिए अनिवार्य हॉस्पिटल नहीं है। वहीं दो कॉलेज तो एक ही कैंपस में संचालित हो रहे हैं। इनमें सीएम नर्सिंग इंस्टीट्यूट नेहरु नगर भिलाई में संचालित है जिसके पास 152 सीटें हैं। वहीं इसी पते पर एक और सीएम नर्सिंग कॉलेज है जिसके पास 60 सीटें हैं। इन पर पांच लाख जुर्माना भी लगा लेकिन वो भी सरकार ने नहीं वसूला।

CG Nursing College Scam | कॉलेजों को प्रसाद की तरह बांटी गईं सीटें, चैक करें लिस्ट

सिंहासन छत्तीसी : मंत्रीजी के करीबी का करोड़ों का सौदा, मुश्किल में आ गए नेताजी

इसी तरह प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम अंक की एलीजिबिलिटी भी पूरी नहीं की जा रही। नर्सिंग कॉलेजों के फर्जीवाड़े के खिलाफ चल रही द सूत्र मुहिम का असर हुआ है। प्रदेश में मेडिकल प्रबंधन करने,डिग्री और मान्यता देने की जिम्मेदारी संभाल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल साइंस और आयुष विश्वविद्यालय प्रबंधन के कान खड़े हो गए हैं। विश्व विद्यालय के वीसी प्रोफेसर पीके पात्रा ने द सूत्र से कहा कि इस बारे में यूनिवर्सिटी ने संज्ञान लिया है। प्रदेश में बिना नॉर्म्स के नर्सिंग कॉलेज संचालित नहीं होंगे।

- प्रो प्रदीप पात्रा, कुलपति,पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल साइंस और आयुष विश्वविद्यालय

नर्सिंग के बाद फिजियोथैरपी में भी यही फर्जीवाड़ा

नर्सिंग के अलावा फिजियोथैरपी इंस्टीट्यूट के भी यही हाल हैं। प्रदेश में करीब तीन दर्जन ऐसे फिजियोथैरपी इंस्टीट्यूट चल रहे हैं जिनके पास मान्यता नहीं है। यानी बिना मान्यता के ही फिजियोथैरपी की डिग्री बांटी जा रही है। इसकी मान्यता भी आयुष विश्वविद्यालय देता है। आयुष यूनवर्सिटी ने सिर्फ दो कॉलेजों को मान्यता दी है बाकी के कॉलेज बिना मान्यता के ही चल रहे हैं। यदि सरकार और विश्व विद्यालय ने जल्द ही इस पर कदम नहीं उठाया तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं क्योंकि यह सीधे लोगों की सेहत से जुड़ा मामला है।

सिंहासन छत्तीसी : मंत्रीजी के करीबी का करोड़ों का सौदा, मुश्किल में आ गए नेताजी

सिंहासन छत्तीसी : तिरपाल लगे दफ्तर में बैठते हैं मंत्रीजी, कलेक्टर- एसपी पर भड़कीं मेडम विधायक

Tags:
  • नर्सिंग कॉलेज घोटाला
  • Chhattisgarh Medical College
  • नर्सिंग कॉलेज की जांच
  • नर्सिंग कॉलेज
  • नर्सिंग कॉलेज घोटाले मामले
  • नर्सिंग कॉलेज जांच फर्जीवाड़े
  • CG Medical college
  • Chhattisgarh medical colleges
  • CG medical colleges
  • नर्सिंग कॉलेज छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच